फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Nutrition will be done through the chariot to be aware of nutrition

कलक्ट्रेट से सांसद ने पोषण रथों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Wed, 29 Sep 2021 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Nutrition will be done through the chariot to be aware of nutrition
शामली कलक्ट्रेट में पोषण रथ को झंडी दिखा कर रवाना करते सांसद प्रदीप चौधरी व डीएम जसजीत कौर - फोटो : SHAMLI
पोषण रथ के जरिए किया जाएगा पोषण के लिए जागरूक
विज्ञापन

शामली। सांसद प्रदीप चौधरी ने मंगलवार को कलक्ट्रेट परिसर से पोषण रथों का हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सांसद ने कहा कि पोषण रथ के जरिए बच्चों को कुपोषण मुक्त करने के लिए जिले के लोगों को जागरूक किया जाएगा।
इस मौके पर डीएम जसजीत कौर, जिला कार्यक्रम अधिकारी संतोष श्रीवास्तव ने जिले के कुपोषित बच्चों के बारे में और उन्हें कुपोषण से बचाने की कार्रवाई से अवगत कराया। लोगों को जागरूक करने के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा, एएनएम को कुपोषण को दूर करने में अपनी सहभागिता निभानी है। पोषण रथ कलक्ट्रेट परिसर से चलकर टपराना, पीएचसी झिंझाना, ढिंढाली, तहसील परिसर ऊन, गढ़ी अब्दुल्ला खां, भनेड़ा उद्दा, बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय थानाभवन, लतीफगढ, रायपुर, बाबरी, बुटराड़ा, कुरमाली गोहरपुर तथा बनत जिला कार्यक्रम कार्यालय में पहुंचे। लोगों को कुपोषण के बारे में जागरूक किया।
विज्ञापन

दूसरा पोषण रथ कलक्ट्रेट सभागर से चलकर ग्राम कसेरवां कलां, तहसील परिसर कैराना, झारखेड़ी, तीतरवाड़ा, इस्सोपुरटील, गंगेरू, कांधला देहात, बाल विकास परियोजना कार्यालय कांधला, कांधला देहात, पंजोखरा, लिलौन एवं जिला कार्यक्रम कार्यालय पहुंचा। पोषण रथ का सीडीपीओ ने मुख्य सेविकाएं व आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने स्वागत किया। तहसील ऊन में एसडीएम ने और ब्लॉक कार्यालय थानाभवन में बीडीओ ने पोषण रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कांधला में डीडी कृषि तथा बाल विकास परियोजना अधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर पोषण रथ को रवाना किया। इस अवसर पर जिला प्रतिरक्षण अधिकारी राजकुमार सागर, बाल विकास परियोजना अधिकारी ममता देवी, रेखा सैनी, मुख्य सेविका, कनिष्ठ सहायक रोबिन सिंह चौहान, कनिष्ठ सहायक योगेश कुमार राठौर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed