फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Nutrition allowance reached the records, but patients didn't receive a single penny.

Shamli News: कागजों में पहुंची पोषण राशि, मरीजों को नहीं मिली एक भी पाई

Tue, 11 Aug 2026 12:50 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Tue, 11 Aug 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Nutrition allowance reached the records, but patients didn't receive a single penny.
शामली। क्षय रोगियों के पोषण के लिए चलाई जा रही निक्षय पोषण योजना की सहायता राशि को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। ऑनलाइन रिकॉर्ड में लाभार्थियों को भुगतान दर्शाया जा रहा है, लेकिन मरीजों का कहना है कि उनके खातों में रकम पहुंची ही नहीं। जिले में पिछले एक साल से चार हजार से अधिक क्षय रोगी योजना की सहायता राशि का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में जनवरी से जुलाई तक करीब 2215 क्षय रोगियों का उपचार चल रहा है। इसके अलावा पिछले वर्ष के करीब दो हजार रोगी भी योजना की राशि से वंचित बताए जा रहे हैं। मरीजों के अनुसार पिछले वर्ष जुलाई के बाद से उनके खातों में पोषण सहायता की रकम नहीं पहुंची है।
विज्ञापन


हर माह मिलनी है एक हजार रुपये
निक्षय पोषण योजना के तहत उपचार के दौरान क्षय रोगी को हर माह एक हजार रुपये पोषण सहायता के रूप में दिए जाने का प्रावधान है। सामान्य तौर पर मरीज का उपचार कम से कम छह माह चलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केस-1
गंगेरू निवासी 52 वर्षीय महिला ने बताया कि पिछले वर्ष अगस्त में जांच के दौरान क्षय रोग की पुष्टि हुई थी। सरकारी अस्पताल से उपचार पूरा करने के बावजूद उन्हें हर माह मिलने वाली एक हजार रुपये की सहायता राशि नहीं मिली।
केस-2
मालेंडी निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति ने बताया कि पिछले वर्ष नवंबर में क्षय रोग की पुष्टि हुई थी। सरकारी अस्पताल में उपचार पूरा हो चुका है, लेकिन अभी तक पोषण सहायता की रकम खाते में नहीं पहुंची।

आधार फेस डिटेक्शन के बाद भुगतान
जिला कार्यक्रम समन्वयक राहुल त्यागी ने बताया कि पहले मरीज के बैंक खाते की जानकारी लेकर सहायता राशि भेजी जाती थी। अब आधार आधारित फेस डिटेक्शन के बाद लाभार्थी के खाते में राशि भेजी जानी है। इसके लिए पोर्टल में बदलाव किया गया है और मरीजों का फेस डिटेक्शन कराया जा रहा है।



शासन के निर्देश पर लाभार्थियों का आधार आधारित फेस डिटेक्शन कराया जा रहा है। इस वर्ष का बजट प्राप्त हो गया है, जबकि पिछले वर्ष का बजट रुका हुआ है। ऑनलाइन रुपये दर्शाने के मामले में जांच कराई जाएगी। - डॉ. कृष्ण गोपाल, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed