फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Number of students increased in the first shift

पहली शिफ्ट में बढ़ी विद्यार्थियों की संख्या

Wed, 18 Aug 2021 11:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
Number of students increased in the first shift
शामली। शासन के निर्देश पर माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा नौ से 12 तक दो शिफ्ट में शिक्षण कार्य कराया जा रहा है। पहली शिफ्ट में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ी है, लेकिन दूसरी शिफ्ट में संख्या कम चल रही है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की वजह से कई माह से विद्यालयों में शिक्षण कार्य बंद चल रहा था। सरकार ने 16 अगस्त से माध्यमिक और सीबीएसई के विद्यालयों में कक्षा नौ से 12 तक की दो शिफ्ट में 50-50 प्रतिशत विद्यार्थियों की कक्षाएं चलाने के निर्देश जारी किए गए थे। पहली शिफ्ट का समय सुबह आठ से दोपहर 12 बजे और दूसरी शिफ्ट दोपहर साढ़े 12 बजे से साढ़े चार बजे तक निर्धारित किया गया है। पहले दिन सोमवार को विद्यालयों में विद्यार्थियों की संख्या कम रही थी, जिसके चलते अधिकतर विद्यालयों में दूसरी शिफ्ट नहीं चल पाई थी।
विज्ञापन

विद्यालय खुलने के तीसरे दिन बुधवार को पहली शिफ्ट में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ी है, लेकिन दूसरी शिफ्ट में विद्यार्थियों की संख्या कम चल रही है, जिसके चलते अधिकतर विद्यालयों में दूसरी शिफ्ट में शिक्षण कार्य नहीं चल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीवी इंटर कालेज शामली के प्रधानाचार्य एसके आर्य ने बताया कि पहले दिन विद्यालय में करीब 70 विद्यार्थी पहुंचे थे। बुुधवार को करीब 200 विद्यार्थी पहुंचे, जिनमें 80 विद्यार्थियों ने नए सहमति पत्र जमा कराएं हैं। दूसरी शिफ्ट में विद्यार्थी नहीं आ रहे हैं।

श्री जैन कन्या इंटर कालेज शामली की प्रधानाचार्या डॉ. रुचिता ढाका ने बताया कि पहले दिन सोमवार को पहली शिफ्ट में 410 में 170 छात्राएं आई थी। बुुधवार को पहली शिफ्ट में 416 में 227 छात्राएं आई, जबकि दूसरी शिफ्ट में मात्र 78 छात्राएं पहुंची हैं। पहली शिफ्ट में छात्राओं की संख्या बढ़ी है, लेकिन दूसरी शिफ्ट में छात्राओं की संख्या अभी कम चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed