फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Now women will get halwa, gram flour and khichdi.

Shamli News: अब महिलाओं को मिलेगा हलवा, बेसन और खिचड़ी

Sat, 04 Apr 2026 12:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 04 Apr 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Now women will get halwa, gram flour and khichdi.
शामली। आंगनबाड़ी केंद्रों से बच्चों, गर्भवती महिलाओं और धात्री माताओं को मिलने वाले पुष्टाहार के स्वरूप में बदलाव किया है। अब लाभार्थियों को केवल दाल और दलिया ही नहीं, बल्कि आटा, बेसन, हलवा और खिचड़ी वितरित होगी।
विज्ञापन

बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से मिलने वाले इस खाद्यान्न का वितरण नेफेड और राष्ट्रीय आजीविका मिशन से जुड़े स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से कराया जाएगा।अभी तक लाभार्थियों को कच्चे माल राशन के रूप में दाल, दलिया और रिफाइंड तेल का वितरण किया जाता था, लेकिन अब बच्चों की रुचि और पोषण की आवश्यकता को देखते हुए इसमें विविधता लाई गई है। अति कुपोषित बच्चों के लिए विशेष ऊर्जा युक्त सामग्री तैयार की गई है ताकि उनके वजन और स्वास्थ्य में तेजी से सुधा हो सके।
विज्ञापन

-नया मेन्यू कार्ड एक नजर में
श्रेणी पुष्टाहार सामग्री नया मेन्यू


6 माह से 3 वर्ष के बच्चे आटा, बेसन, मीठा हलवा



3 वर्ष से 6 वर्ष के बच्चे आटा, बेसन, मीठी बर्फी, दलिया, मूंगदाल, सोया और नमकीन खिचड़ी


गर्भवती एवं धात्री महिलाएं आटा, बेसन, सोया बर्फी, दलिया, मूंगदाल और खिचड़ी


अति कुपोषित बच्चे विशेष हलवा और नमकीन दलिया।
छह माह से छह वर्ष के बच्चों, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को दिए जाने वाले पुष्टाहार में शासन स्तर से बदलाव किया गया है। नए वित्तीय वर्ष में जिले के सभी केंद्रों पर बदले हुए मेन्यू के हिसाब से ही पुष्टाहार का वितरण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- यामिनी रंजन, जिला कार्यक्रम अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed