{"_id":"60c8f0748ebc3ec5ac025f8c","slug":"now-wheat-procurement-will-be-done-till-22-there-is-a-scuffle-at-the-centers-shamli-news-mrt5429089123","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब 22 तक होगी गेहूं खरीद, केंद्रों पर रही मारमारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब 22 तक होगी गेहूं खरीद, केंद्रों पर रही मारमारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब 22 तक होगी गेहूं खरीद, केंद्रों पर रही मारामारी
शामली। शासन ने किसानों को बड़ी राहत देते हुए गेहूं खरीद की तिथि 22 जून तक बढ़ा दी है। तिथि नहीं बढ़ने की आशंका के चलते मंगलवार को दिनभर किसान ट्रैक्टर-ट्रालियों व अन्य वाहनों में गेहूं लादे सेंटर पर खड़े रहे। बड़ी संख्या में गेहूं का केंद्रों पर तौल नहीं हो सका। गेहूं की तौल कराने को लेकर केंद्रों पर मारामारी मची रही।
पहले गेहूं की सरकारी खरीद की आखिरी तिथि 15 जून निर्धारित थे। इसके चलते बीते तीन-चार दिन से खरीद केंद्रों पर गेहूं लेकर पहुंचने वाले किसानों की संख्या बढ़ती जा रही थी। मंगलवार को सुबह से ही बड़ी संख्या में किसान गेहूं खरीद केंद्रों पर पहुंच गए। कुछ ऐसे किसान भी थे, जिन्हें काफी पहले टोकन जारी हुए थे। हालांकि उनके गेहूं की तौल नहीं हो पा रही थी। शामली मंडी में संचालित खरीद केंद्रों पर दिनभर किसानों की भीड़ रही। गढ़ी निवासी किसान ओमेंद्र ने बताया कि वह कई दिनों से केंद्र पर आ रहे हैं, लेकिन उनका गेहूं नहीं खरीदा गया। उन्हें खरीद की तारीख नहीं बढ़ने का डर था। शाम तक जिले के सभी 30 खरीद केंद्रों दो लाख 70 हजार क्विंटल से ज्यादा खरीद होने का अनुमान लगाया जा रहा है। विभाग सभी केंद्रों से खरीद का ब्योरा जुटाने में लगा रहा। एडीएम वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि गेहूं खरीद की तिथि 22 जून तक बढ़ा दी गई है।
बारदाना नहीं होने से नहीं हुई गेहूं की खरीद
झिंझाना। ऊन रोड स्थित गेहूं खरीद केंद्र पर बारदाना नहीं होने से खरीद नहीं हो सकी। तिथि नहीं बढ़ने की आशंका से किसान परेशान रहे। किसान कृष्णपाल, राहुल, तनुज, संजीव कुमार, मनोज कुमार चौधरी, बिजेंद्र सिंह, विनेश कुमार, राजेंद्र सिंह, अमित कुमार आदि ने बताया कि करीब पांच दिनों से खरीद केंद्र पर बारदाना नहीं है। सरकारी खरीद नहीं होने से उन्हें खुले बाजार में सस्ते दाम पर गेहूं बेचना पड़ रहा है। केंद्र के बड़े बाबू बृजपाल सिंह ने बताया कि खरीद का लक्ष्य पूर्ण हो गया है। केंद्र प्रभारी के कोरोना संक्रमित हो जाने से दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन
बोरे कम होने से नहीं हुई सभी किसानों से खरीद
चौसाना। बल्ला माजरा सहकारी समिति पर संचालित गेहूं खरीद केंद्र पर बोरे कम होने से सभी किसानों से गेहूं की खरीद नहीं हो सकी। सुबह से ही किसान ट्रैक्टर-ट्रालियों व अन्य वाहनों में गेहूं लादे लाइन में लगे खड़े रहे। बारदाना न होने के चलते दोपहर 12 बजे तौल शुरू हुई। शाम तक किसान भूखे-प्यासे लाइनों में खड़े नजर आए। शाम तक भी कई किसानों का गेहूं नहीं तौला जा सका था। केंद्र संचालक उदयवीर ने बताया कि केंद्र पर बोरों की कमी है। इस कारण सभी किसानों का गेेहूं खरीद पाना मुश्किल है।
कई किसानों को लौटना पड़ा निराश
थानाभवन। थानाभवन कृषि मंडी समिति परिसर में संचालित गेहूं खरीद से कई किसानों को निराश लौटना पड़ा। विपणन अधिकारी अमित यादव ने बताया कि केंद्र पर गत वर्षो में 8000 क्विंटल गेहूं खरीद का लक्ष्य रहा है। इस बार 21999.5 क्विंटल की खरीद हो चुकी है। मंगलवार को शाम सात बजे तक खरीद हुई। इसके बाद ई-पॉस मशीन बंद हो गई। सुबह से ही केंद्र पर गेहूं बेचने वाले किसानों की कतार लगी थी। शाम को बूंदाबांदी शुरू हो जाने से वाहनों में लदे गेहूं को भीगने से बचाने के लिए किसानों को खासी मशक्कत करनी पड़ी। शाम को खरीद बंद हो जाने से कई किसानों को निराश लौटना पड़ा।
केंद्र पर भीगा खुले में रखा सैकड़ों क्विंटल गेहूं
बाबरी। बाबरी में लाला इंद्रप्रकाश जनता इंटर कॉलेज के मैदान में चल रही पीसीएफ के गेहूं खरीद केंद्र पर खरीदा गया सैकड़ों क्विंटल गेहूं खुले में रखा होने के कारण बारिश में भीग गया। केंद्र प्रभारी ने तिरपाल ढककर गेहूं को बचाने की कोशिश की, लेकिन यह सफल नहीं हो सकी। इससे पूर्व भी केंद्र पर रखा गेहूं भीग गया था। मंगलवार को अंतिम तिथि होने की सूचना पर किसान केंद्रों पर गेहूं लेकर पहुंचे, लेकिन काफी संख्या में किसान नंबर नहीं आने से गेहूं बेचने से वंचित रह गए। खरीद केंद्र प्रभारी मिथुन ने बताया कि मंगलवार तक 345 किसानों से 9308 क्विंटल गेहूं की खरीद हुई है।