फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Now the preparation of the master plan year 2031

जिले में विकास के महायोजना अब 2031 की तैयारी

Wed, 29 Sep 2021 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Now the preparation of the master plan year 2031
अब महायोजना वर्ष 2031 की तैयारी
विज्ञापन

शामली। जिले की स्थापना को दस वर्ष बीतने के बाद भी विकास प्राधिकरण का गठन नहीं हुआ। नतीजतन जिले में कोई भी सुनियोजित विकास नहीं हुआ। मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण से ही जिले का काम भी देखा जाता है। पिछले दस वर्षों में प्राधिकरण यहां कोई कॉलोनी नहीं बसा पाया है। जिले की आबादी के साथ ही आवासों की जरूरत बढ़ती गई। ऐसे में जिले में बेतरतीब तरीके से कई अनाधिकृत कॉलोनी विकसित हो गई।
मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण ने वर्ष 2000 में शामली महायोजना वर्ष 2021 तैयार कराई थी। प्राधिकरण की बोर्ड बैठक के बाद आम जनता के समक्ष विचार-विमर्श के लिए रखा गया था। बाद में शामली महायोजना को शासन स्तर से स्थगित कर दिया गया था। अब शामली के लिए महायोजना वर्ष 2031 तैयार की जा रही है। इसे तैयार करने के लिए एलमेंट ग्लोबल इंटरनेशनल कंपनी को कंसलटेट नियुक्त किया गया था। कंपनी ने महायोजना का सर्वे पूरा कर लिया है। शहर की भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए और 2031 तक के विकास को देखते हुए महायोजना को तैयार किया गया है। कंसलटेंट कंपनी की प्रोजेक्ट मैनेजर जया श्रीवास्तव के मुताबिक महायोजना 2031 का सर्वे पूरा हो गया है। समय की जरूरत को देखते हुए दिल्ली-सहारनपुर बाईपास, बनत बाईपास, पानीपत खटीमा का कंडेला बाईपास, मेरठ करनाल बाईपास को शहर की सीमा मानते हुए महायोजना को तैयार किया गया है। सर्वे के बाद महायोजना के संबंध में विचार विमर्श के लिए जल्द ही मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में रखा जाएगा।
विज्ञापन

सड़कों पर ही बन गया ट्रांसपोर्ट नगर
महायोजना लागू नहीं होने से यहां ट्रांसपोर्ट नगर का निर्माण नहीं हो सका। यहां सड़कों पर ही ट्रांसपोर्ट नगर बना दिया गया। जिसके चलते यहां ट्रक आदि सड़कों पर ही खड़े मिलते हैं, जिसके चलते जाम की स्थिति बनी रहती है। कई बार जाम में फंसकर लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महायोजना में ये गांव होंगे शामिल
महायोजना 2031 लागू होती है तो गांव सिंभालका, खेड़ीकरमू, लिलौन, मुंडेट, गोहरनी, कुड़ाना, बामनौली आदि इसका हिस्सा होंगे। महायोजना के तहत शामली के चारों ओर से गुजरने वाले हाईवे, बाईपास और अन्य विकास योजनाओं का ध्यान रखा गया है। महायोजना लागू होने ये बेतरतीब ढंग से कॉलोनियां बसने से रुकेगी और भू-माफिया पर भी रोक लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed