फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Now secondary schools will also have their own website

अब माध्यमिक विद्यालयों की भी होगी अपनी वेबसाइट

Fri, 13 May 2022 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Now secondary schools will also have their own website
शामली वीवी इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओ की ई मेल आईडी बनाते शिक्षक। - फोटो : SHAMLI
शामली। उप्र माध्यमिक शिक्षा परिषद से जुड़े विद्यालयों को अपनी वेबसाइट बनानी होगी। इसके साथ ही शिक्षकों और यूपी बोर्ड से जुड़े कक्षा नौ से 12 तक के विद्यार्थियों की अपनी ई-मेल आईडी होगी। यूपी बोर्ड ने जिला विद्यालय निरीक्षकों को 15 मई तक विद्यालयों की वेबसाइट बनाने और सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों की ई-मेल आईडी बनाने का कार्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं। जिले में 105 माध्यमिक विद्यालयों में करीब 51 हजार विद्यार्थियों की ई-मेल आईडी बनाई जाएगी।
विज्ञापन

कक्षा नौ से 12 तक के सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों की ई-मेल आईडी और हर विद्यालय की अपनी वेबसाइट बनाने का कार्य मुख्यमंत्री की 100 दिन की कार्य योजना में सर्वोच्च प्राथमिकता में है। शासन स्तर से इस नई व्यवस्था की निगरानी की जा रही है। यूपी बोर्ड ने सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को 15 मई तक यह कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

विद्यार्थियों की ई-मेल आईडी बनाने की जिम्मेदारी विद्यालयों को दी गई है। बताया गया है कि डिजिटल लिटरेसी को बढ़ावा देने के उद्देश्य को लेकर यह व्यवस्था लागू की गई है। अभी तक ज्यादातर विद्यालयों की अपनी वेबसाइट नही है। अब विद्यालयों की अपनी वेबसाइट होगी और उस पर बोर्ड से जुड़े कक्षा नौ से 12 तक के विद्यार्थियों की ई-मेल आईडी और मोबाइल नंबर अपलोड किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के अधिकतर विद्यालयों में विद्यार्थियों की ई-मेल आईडी बनाने का काम शुरू हो गया है। जिले में यूपी बोर्ड से जुड़े राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, वित्तविहीन मान्यता प्राप्त 105 विद्यालय हैं, जिनमें कक्षा नौ से 12 तक लगभग 51 हजार विद्यार्थी हैं।
वीवी इंटर कालेज शामली के प्रधानाचार्य एसके आर्य ने बताया कि विद्यार्थियों की ई-मेल आईडी बनाने का कार्य चल रहा है। जैन कन्या इंटर कॉलेज शामली की प्रधानाचार्या डॉ. रुचिता ढाका ने बताया कि छात्राओं की ई-मेल आईडी बनाई जा रही है। विद्यालय की वेबसाइट भी तय समय में बना ली जाएगी।
विद्यार्थियों को ये मिलेगा लाभ
ई-मेल आईडी बनने से विद्यार्थियों को यह लाभ रहेगा कि बोर्ड से शिक्षण संबंधी जो भी दिशा निर्देश जारी होंगे, वे विद्यालयों की वेबसाइट के साथ ही विद्यार्थियों की ई-मेल आईडी पर उपलब्ध रहेंगे। विद्यार्थियों को समय पर जानकारी मिलती रहेगी। इसके साथ ही विद्यालय स्तर से भेजी जाने वाली शिक्षण संबंधी कार्य और सूचनाएं भी विद्यार्थियों को समय पर मिलेगी।
---
बोर्ड ने 18 मई तक निर्धारित प्रारूप पर मांगी प्रगति रिपोर्ट
बोर्ड ने जिला विद्यालय निरीक्षकों को वेबसाइट व ई मेल आईडी संबंधी सूचनाओं को निर्धारित प्रारूप पर 18 मई तक उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। निर्धारित प्रारूप में जिले का नाम, कुल मान्यता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों की संख्या, कितने विद्यालयों ने वेबसाइट ली गई, कितने विद्यालयों में ई-मेल आईडी बनाई, कुल शिक्षकों की संख्या, कितने शिक्षकों की ई-मेल आईडी बनी, कुल कक्षा नौ से 12 तक के विद्यार्थियों की संख्या और कितने विद्यार्थियों की ई-मेल आईडी बन गई है।

------
कोट
यूपी बोर्ड के निर्देश पर सभी माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को 15 मई तक विद्यालय की वेबसाइट बनाने, शिक्षकों और विद्यार्थियों की ई-मेल आईडी बनाने का कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। - सरदार सिंह, डीआईओएस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed