{"_id":"6696fda5809cbfd6fb0d5104","slug":"now-registrations-will-be-done-till-31st-july-under-the-free-electricity-connection-scheme-shamli-news-c-26-1-sal1002-124644-2024-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: फ्री बिजली कनेक्शन योजना के तहत अब 31 जुलाई तक होंगे रजिस्ट्रेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: फ्री बिजली कनेक्शन योजना के तहत अब 31 जुलाई तक होंगे रजिस्ट्रेशन
विज्ञापन
चौसाना। किसानों के नलकूपों पर फ्री बिजली योजना के रजिस्ट्रेशन की तिथि 31 जुलाई हो गई है, लेकिन फिर भी रफ्तार धीमी है। चौसाना के तीन मुख्य बिजलीघरों पर मात्र 50 किसानों ने ही अपना रजिस्ट्रेशन कराया है, जबकि यहां किसानों के ट्यूबवेलों की संख्या 1743 है।
विभागीय अधिकारियों का कहना है कि किसानों को जागरूक करने के लिएग्राम प्रधानों एवं किसान नेताओं संग बैठक कर चुके हैं, पर किसान मीटर लगवाने से कतरा रहे हैं। चौसाना, टोडा और खोड़समा बिजली उपकेंद्रों पर किसानों के ट्यूबवेल कनेक्शन की संख्या 1743 है। सरकार द्वारा किसानों को बिजली फ्री करने के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि भी बढ़ाकर पंद्रह जुलाई कर दी गई है, जो पहले 30 जून थी। मगर किसान रजिस्ट्रेशन कराने में कोई रुचि नहीं दिखा रहे हैं। चौसाना में अब तक 50 किसानों ने ही फ्री बिजली योजना में रजिस्ट्रेशन कराए हैं। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि किसानों को जागरूक करने के लिए डोर टू डोर अभियान भी चलाया गया ताकि सरकार की योजना के बारे में किसानों को बताया जा सके। मगर किसानों का कहना है कि मीटर नहीं लगवाना है, चाहे फिक्स चार्ज डबल देना पड़े। अगर कुल कनेक्शन के आधार पर योजना में पंजीकृत किसानों की संख्या देखें तो कुल तीन प्रतिशत किसानों ने ही फ्री योजना में रजिस्ट्रेशन कराए हैं।
कोट
शासन के फ्री बिजली योजना में किसानों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। किसान अभी रजिस्ट्रेशन में दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं।
सिकंदर यादव, जेई चौसाना