फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Now post mortem and medicolegal reports will be available online

Shamli News: अब पोस्टमार्टम और मेडिकोलीगल की ऑनलाइन मिलेगी रिपोर्ट, प्रथम चरण में ट्रायल सफल रहा

Wed, 08 Jan 2025 12:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Wed, 08 Jan 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Now post mortem and medicolegal reports will be available online
शामली। पोस्टमार्टम और मेडिकोलीगल रिपोर्ट के लिए अब पुलिस और लोगों को कई-कई दिन तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा। दोनों रिपोर्ट ऑनलाइन मिल सकेगी। प्रथम चरण में ट्रायल सफल रहा है। इससे रिपोर्ट में अब छेड़छाड़ और देरी से मिलने की कोई गुंजाइश नहीं रहेगी।
विज्ञापन

इसके लिए संबंधित चिकित्सकों को मेडलीएपीआर में अपनी व्यक्तिगत आईडी बनानी होगी। इससे पुलिस अधिकारियों को भी जांच में आसानी होगी और पीड़ितों को समय पर न्याय मिल पाएगा।
विज्ञापन

दरअसल, जिला अस्पताल में बने पोस्टमॉर्टम हाउस में जिलेभर से सड़क हादसों में एवं अन्य मामलों में मृत लोगों के शव लाकर पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया की जाती है। साथ ही प्रत्येक सरकारी चिकित्सालय में घायल एवं जख्मी लोगों का मेडिकल होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन सभी की रिपोर्ट अभी तक हार्ड कापी में रिकार्ड रखा जाता है। इसमें अक्सर छेड़छाड़ की संभावना बनी रहती तो कई मामलों में विलंब से रिपोर्ट मिलने के कारण पुलिस कार्रवाई में भी देर हो जाती थी। सरकार की ओर से एकीकृत सॉफ्टवेयर मेडलीएपीआर (मेडिको-लीगल रिपोर्ट और पोस्टमार्टम रिपोर्ट) तैयार किया गया है। शव के पोस्टमॉर्टम और मेडिकोलीगल की रिपोर्ट को सॉफ्टवेयर के पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा।
पोर्टल के माध्यम से पोस्टमॉर्टम व मेडिकोलीगल की रिपोर्ट कोर्ट, पुलिस व फॉरेंसिक विभाग तक सीधे पहुंच जाएगी। जिले के स्वास्थ्य विभाग की ओर से पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट को तत्काल उपलब्ध कराने के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू की जा रही है।

सीएमओ डाॅ. अनिल कुमार और जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. किशोर आहूजा का कहना है कि रिपोर्ट ऑनलाइन शुरू करा दी गई है। प्रयास रहेगा कि सभी अस्पतालों में भी व्यवस्था को सुचारु रूप से चलाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed