फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Now night shelters will be built in Gram Panchayats also

Shamli News: अब ग्राम पंचायतों में भी बनेंगे रैन बसेरे

Tue, 19 Nov 2024 12:48 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Tue, 19 Nov 2024 12:48 AM IST
विज्ञापन
Now night shelters will be built in Gram Panchayats also
शामली। विभिन्न गांवों में जल्द ही लोगों को सर्दी से निजात दिलाने के लिए रैन बसेरे बनाए जाएंगे। इस संबंध में मुख्य विकास अधिकारी ने भी मातहतों को निर्देश दिए हैं। कहा कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

दरअसल, नगर पंचायत, नगर पालिका क्षेत्रों में तो हर साल सर्दी के मौसम में रैन बसेरे बनाए जाते हैं। मगर गांवों में रैन बसेरे नहीं बनने के कारण वहां पर लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता था।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार तिवारी ने बताया कि डीपीआरओ, ग्राम सचिवों को निर्देश दिए गए हैं है कि जल्द से जल्द ग्राम सचिवालयों में भी रैन बसेरे बनाए जाए, ताकि बाहर से आने वाले और बेसहारा लोगों को सर्दी में परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। प्रत्येक रैन बसेरे में दो बैड, चादर और गद्दों आदि की व्यवस्था करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी तक नहीं जलाए गए अलाव
शामली। चार दिन से शामली में घने कोहरे के साथ सर्दी अधिक पड़ रही है, मगर अभी जिले के किसी भी स्थान पर अलाव जलाना प्रशासन ने मुनासिब नहीं समझा है। नगर निवासी अजमेर सिंह, संजीव कुमार, मनोहर आदि ने जल्द से जल्द बस स्टैंड और और अन्य स्थानों पर अलाव जलाने की व्यवस्था कराने की मांग की है एडीएम संतोष कुमार सिंह का कहना है कि अलाव के लिए जल्द ही सभी नगर पंचायत, पालिकाओं को निर्देशित किया जाएगा। लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed