फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Now mobile phone tower installed in Dangraul, online education will be easy

अब डांगरौल में आसानी से होगी ऑनलाइन पढ़ाई

Thu, 16 Jul 2020 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Now mobile phone tower installed in Dangraul, online education will be easy
अब डांगरौल में लगा मोबाइल फोन टावर, आसानी से होगी ऑनलाइन पढ़ाई
विज्ञापन

कांधला। लाकडाउन में अपने पैतृक गांव डांगरौल आए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट अंपायर के प्रयास से गांव में मोबाइल फोन कंपनी का टावर लगने तथा बीएसएनएल की रेंज बढ़ने से ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। अब ग्रामीण युुवा ऑनलाइन पढ़ाई के साथ ही इंटरनेट से जुड़े अपने काम आसानी से पूरे कर सकेंगे।
अंपायर अनिल चौधरी लॉकडाउन में अपने परिवार के साथ गांव में आए थे। गांव में मोबाइल सिग्नल न होने के कारण उन्हें ऑनलाइन कार्य करने के लिए लगातार दिल्ली जाना पड़ रहा था। कई बार तो उन्होंने अपने कार्य करने के लिए मोबाइल सिग्नल के लिए पेड़ पर चढ़ना पड़ा। गांव के युवाओं से इस बारे में वार्ता हुई तो पता लगा कि गांव में कोई मोबाइल टावर नहीं होने से ऑनलाइन कार्य तथा ऑनलाइन पढ़ाई में युवाओं को दिक्कतें होती हैं। उन्होंने केंद्रीय राज्यमंत्री डा. संजीव बालियान, विधायक तेजेंद्र निर्वाल, भाजपा नेता मनीष चौहान से वार्ता कर समस्या से अवगत कराया। करीब एक माह के प्रयास के बाद गांव में मोबाइल फोन कंपनी का टावर लग जाने से अच्छे सिग्नल मिलने लगे हैं।
विज्ञापन

गांव निवासी डाक्टर सुभाष जावला कहते हैं कि गांव में किसी अच्छा मोबाइल नेटवर्क न होने के कारण ऑनलाइन कार्यों में परेशानी रहती थी। अपने कार्य के लिए गांव को छोड़कर दूसरे गांव में जाना पड़ता था लेकिन अब गांव में नेटवर्क आने से सभी लोग खुश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आर्यन चौधरी कहते हैं कि वह दिल्ली विश्वविद्यालय में पढ़ते हैं लेकिन गांव में नेटवर्क न होने के कारण वह ऑनलाइन पढ़ाई नहीं कर पा रहे थे लेकिन अब गांव में नेटवर्क हो जाने से पढ़ाई के साथ खेलों के बारे में भी जानकारी हासिल कर आगे बढ़ सकते हैं। रालोद नेता राजन जावला कहते हैं कि लाकडाउन के दौरान गांव आए अंपायर अनिल चौधरी के प्रयास से वर्षों से चली आ रही समस्या से छुटकारा मिल गया है। गांव के युवाओं में खुशी का माहौल है। बच्चे गांव में आनलाइन पढ़ाई कर पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed