फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Now male personnel will be deployed again in Kasturba Gandhi residential schools.

Shamli News: कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में अब फिर से होगी पुरुष कर्मियों की तैनाती

Mon, 18 Sep 2023 01:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Mon, 18 Sep 2023 01:22 AM IST
विज्ञापन
Now male personnel will be deployed again in Kasturba Gandhi residential schools.
शामली। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में पुरुष कर्मचारियाें को हटाकर पहले झटका दिया गया था, लेकिन एक बार फिर उनका नवीनीकरण करने के लिए न्यायालय के आदेश पर हरी झंडी मिल गई है। केजीवीए विद्यालयाें से हटाए गए कर्मचारियों का नवीनीकरण कर उनकी सेवा विद्यालय में ली जाएगी। इसके लिए बेसिक शिक्षा विभाग कार्यालय से नवीनीकरण की तैयारी शुरू हो गई है।
विज्ञापन

सरकार की ओर से अप्रैल में आदेश जारी किया गया था कि जिसमें पुरुष कर्मचारियों की विद्यालय में नई नियुक्ति न करने और तैनात कर्मचारियों के नवीनीकरण पर रोक लगा दी गई थी। जिस पर विद्यालय के पुरुष कर्मचारी न्यायालय चले गए थे। न्यायालय में मामले की सुनवाई चल रही है, न्यायालय ने भारत सरकार के आदेश पर स्थगन आदेश जारी किया था। उच्च न्यायालय के स्थगन आदेश के परिपेक्ष्य में राज्य परियोजना निदेशक की ओर से बीएसए को पत्र जारी कर पुरुष कर्मचारियों का नवीनीकरण कर तैनाती करने के लिए कहा है। परियोजना कार्यालय से कहा गया है कि पुरुष कर्मचारियाें को वहां से नहीं हटाया जाएगा और विद्यालयों में उनकी सेवा ली जाएगी। बता दें कि जनपद में चार कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में करीब छह कर्मचारियों को हटाया गया था, लेकिन अब वह फिर से ये अपनी सेवा विद्यालयों में दे सकेंगे। जिला समन्वयक बालिका शिक्षा राजीव कुमार ने बताया कि परियोजना से पत्र आ गया है। जल्द ही नवीनीकरण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed