फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   '...now listen to the news from Devaki Nandan'

‘...अब आप देवकी नंदन से समाचार सुनिए’

Sun, 13 Feb 2022 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
'...now listen to the news from Devaki Nandan'
संवाद न्यूज एजेंसी शामली। वर्ष 1927 में देश में शुरू हुआ रेडियो का सफर इन 95 सालों में रोचक किस्सों-कहानियों से भरा है। नई पीढ़ी भले ही मोबाइल और कारों में रेडियो लेकर चलती हो पर एक जमाना था, जब रेडियो किसी अजूबे से कम नहीं था। तब रेडियो के लिए लाइसेंस लेना होता था। बुजुर्गों के जेहन में आज भी उन अनदेखे चेहरों की आवाज है जो वह रेडियो पर सुना करते थे। इसके अलावा समाचार, आपकी पसंद के गाने, कृषि से जुड़े कार्यक्रम तब लोगों की पसंद हुआ करते थे।
विज्ञापन

रेडियो के लिए लेना पड़ता था लाइसेंस
काका नगर निवासी सत्यप्रभा ने बताया कि जब उनके घर रेडियो आया था। तब रेडियो प्रसारण सुनने के लिए लाइसेंस लेना होता था। डोमेस्टिक लाइसेंस अपने लिए लिया जाता था और कॉमर्शियल लाइसेंस अन्य लोगों को प्रसारण सुनवाने के लिए लिया जाता था। उस समय पूरे मोहल्ले में चुनिंदा घरों में ही रेडियो था। जिस तरह टीवी पर रामायण और महाभारत देखने के लिए घरों में भीड़ जुटती थी, उसी तरह रेडियो सुनने के लिए भी लोग एकत्रित हुआ करते थे। तब रेडियो दहेज में भी दिया जाता था।
विज्ञापन

1966 में खरीदा पहला रेडियो
पेलखा गांव निवासी पीतम सिंह की आंखों से जरूर धुंधला दिखाई देता है, लेकिन, रेडियो से जुड़ी यादें आज भी उनके जेहन में उजली हैं। वर्ष 1966 में उन्होंने रेडियो खरीदा था। मुस्कुराते हुए बताते हैं कि रात नौ बजे के बुलेटिन में एक ही आवाज सुनाई देती थी... ये आकाशवाणी है.. ...अब आप देवकी नंदन से समाचार सुनिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेडियो पर ही सुना भारत-पाक और कारगिल युद्ध का हाल
हनुमान रोड निवासी नरेंद्र सिंघल बताते हैं कि रेडियो उनका पुराना साथी रहा है। खेती से भारत-पाकिस्तान युद्ध और कारगिल युद्ध तक की सूचनाएं उन्हें रेडियो से ही मिली। जब उन्होंने रेडियो खरीदा और लाइसेंस भी लिया था। तब जिस घर में रेडियो होता था उसे समृद्ध माना जाता था। ओमवीर कहते हैं कि आज मोबाइल फोन में ही रेडियो आ गया है।

1977 में खरीदा था पहला रेडियो
माजरा रोड निवासी सुनील निर्वाल कहते हैं कि वर्ष 1977 में अपना पहला मर्फी रेडियो खरीदा था। समाचार, आपकी पसंद के गाने, कृषि से जुड़े कार्यक्रम तब उनकी पसंद थे। जब वह रेडियो सुना करते थे तो गांव के लोग उनके पास आ जाते। सब मिलने वाली जानकारी व समाचारों पर चर्चा किया करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed