फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Now dengue has knocked along with viral fever, symptoms found in a five year old child

Shamli News: वायरल बुखार के साथ अब डेंगू ने दी दस्तक, पांच साल के बच्चे में मिले लक्षण

Wed, 13 Mar 2024 02:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2024 02:06 AM IST
विज्ञापन
Now dengue has knocked along with viral fever, symptoms found in a five year old child
शामली। मौसम में आए बदलाव के कारण जहां वायरल बुखार का प्रकोप चल रही है। वहीं अब डेंगू ने भी दस्तक दे दी है। जलालाबाद के गांव अंबेहटा याकूबपुर में पांच साल के बच्चे में सहारनपुर में कार्ड से जांच के दौरान डेंगू के लक्षण मिले हैं। बच्चे का सहारनपुर के निजी अस्पताल में उपचार कराया गया है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने इस मामले की जानकारी होने से इंकार किया है।
विज्ञापन

जिले का मौसम लगातार बदल रहा है। दो दिन से हवा की रफ्तार मंद पड़ने के कारण मौसम दिन में गर्म हो रहा है। इससे पहले दिन में धूप के साथ तेज हवा चल रही थी। मौसम में बदलाव के कारण अस्पताल में वायरल बुखार के साथ नजला व खांसी के मरीज सबसे ज्यादा आ रहे हैं। डॉक्टर इस मौसम में लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं। इसके बाद भी वायरल बुखार का प्रकोप कम नहीं हो रहा है। अब वायरल बुखार के साथ ही डेंगू के केस भी सामने आने लगे हैं। जलालाबाद क्षेत्र के गांव अंबेहटा याकूबपुर में पांच साल के बच्चे को कई दिन तक बुखार आया। स्थानीय चिकित्सकों के यहां इलाज कराने पर भी जब स्वास्थ्य में सुधार नहीं आया तो परिजन बच्चे को सहारनपुर के निजी अस्पताल ले गए। वहां पर कार्ड से हुई जांच में बच्चे को डेंगू होना बताया गया। बच्चे का सहारनपुर के निजी अस्पताल में उपचार कराया गया। इस संबंध में सीएमओ डॉ. अनिल कुमार का कहना है कि जिले में अभी तक डेंगू का कोई मरीज मिलने का मामला जानकारी में नहीं है। इसकी जानकारी कराई जाएगी।
विज्ञापन

----
डेंगू के लक्षण व बचाव
तेज बुखार होना

सिर में तेज दर्द होना

मांसपेशियों व जोड़ों में दर्द होना

थकान व कमजोरी आना

जी मिचलाना व उल्टी आना

गंभीर स्थिति में त्वचा पर चकत्ते उभरना
---
बचाव:
- घर और आसपास पानी का जमाव न होने दें
- फ्रिज की ट्रे में भरे पानी को सप्ताह में एक बार खाली कर सुखाएं
- शरीर को ज्यादा से ज्यादा ढकने वाले कपड़े पहनें
- घर में और आसपास साफ-सफाई रखें
- चिकित्सक की सलाह से उपचार कराएं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed