फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Now allegation of scam of Rs 20 lakh in sterilization of dogs

Shamli News: अब कुत्तों की नसबंदी में 20 लाख के घोटाले का आरोप

Wed, 11 Sep 2024 01:14 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Wed, 11 Sep 2024 01:14 AM IST
विज्ञापन
Now allegation of scam of Rs 20 lakh in sterilization of dogs
सहारनपुर में मंडला आयुक्त को  ज्ञापन देने पहुचे शामली के सभासद  । स्वयं
शामली। नगर पालिका में अनियमितताओें की झड़ी ही लग गई है। अब पालिका के छह सभासदों ने अधिशासी अधिकारी और नगर पंचायत चेयरमैन पर कुत्तों की नसबंदी कराने में 20 लाख रुपयों के घोटाले का आरोप लगाया है। मामले की शिकायत मंगलवार को शामली में पहुंची राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग की उपाध्यक्ष अंजना पंवार से की है। साथ ही डीएम से भी इस मामले की शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

उधर, चेयरमैन पक्ष के सभासद सहारनपुर में आयुक्त से मिले और छह सभासदों द्वारा आए दिन झूठी शिकायत करने का आरोप लगाया है।
राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग की उपाध्यक्ष अंजना पंवार को दिए ज्ञापन में सभासदों ने कहा कि नगर पालिका परिषद द्वारा लगभग दो माह पूर्व आवारा नर और मादा कुत्तों की नसबंदी कराई गई थी। बोर्ड की बैठक में सभासद अनिल कुमार उपाध्याय को इस कमेटी का अध्यक्ष बनाकर देखरेख के लिए नियुक्त किया गया। इस मामले में ठेकेदार को करीब बीस लाख का भुगतान पालिका द्वारा किया गया।
विज्ञापन

इस भुगतान के संबंध में पालिका के राजस्व को हानि पहुंचाने की लिखित में आपत्ति दर्ज कराई तो कहा गया कि सभासद की कोई जिम्मेदारी नहीं है, फर्म का भुगतान कर रहे है। सभासदों का आरोप है कि 1800 रुपये प्रति कुत्ते की नसबंदी के हिसाब से भुगतान किया जाना अपने आप में घोटाले है। ज्ञापन देने वालों में राजीव गोयल, पंकज गुप्ता, शैलेंद्र निर्वाल, निशिकांत संगल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा सभासदों ने नगरपालिका के वाहनों में डीजल डालने समेत कई वित्तीय अनियमितताओं की जांच की मांग को लेकर डीएम से दूसरे दिन भी मुलाकात की। कहा कि यदि जल्द ही मामले में जांच नहीं हुई तो वे अनिश्चितकाल के लिए धरना देने को मजबूर होंगे। डीएम ने जांच का आश्वासन दिया है।

चेयरमैन पक्ष के सभासद आयुक्त से मिले, जांच की मांग
नगर पालिका चेयरमैन के पक्ष में सभासद आशीष गुप्ता, रोबिन गर्ग, प्रमोद कुमार, अजय कुमार, साजिद, तोहीद आदि ने सहारनपुर मंडलायुक्त को दिए ज्ञापन में कहा कि नगर पालिका बोर्ड के तीन सभासद और तीन सभापति आए दिन रात में अधिशासी अधिकारी को कॉल करते हैं और गलत कार्य कराने का प्रयास करते हैं। गलत कार्य करने का दबाव भी बनाया जा रहा है। जिसके कारण जनहित के कार्य नहीं हो पा रहे हैं। बैठक के दौरान भी ये झगड़ा करने पर उतारू होते हैं। आरोप है कि नगर पालिका की सीमा से बाहर विकास कार्य कराना चाहते हैं। सभासदों की जांच और सदस्यता खत्म कराने की मांग आयुक्त से की है।

भाजपा में दो फाड़
आरोपों के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में भी पार्टीबाजी शुरू हो गई है। एक पक्ष सभासद के साथ तो दूसरा पक्ष नगर पालिका चेयरमैन और अधिशासी अधिकारी के साथ खड़ा नजर आ रहा है। खुद नगर पालिका अध्यक्ष भाजपा से हैं।

नसबंदी और वित्तीय अनियमितताओं के आरोप पूरी तरह से बेबुनियाद है। एक कुत्ते की नसबंदी के 1100 रुपये दिए गए हैं, कोई घोटाला नहीं किया गया। चाहे किसी से भी जांच कराई जा सकती है। कुछ सभासद राजनीति के तहत पालिका को बदनाम करने के लिए इस तरह के आरोप लगा रहे हैं।


अरविंद संगल चेयरमैन नगरपालिका
सभासदों द्वारा कुत्तों की नसबंदी में घोटाले और अन्य लगाए गए आरोप बेबुनियाद है। पालिका को बदनाम करने की साजिश की जा रही है।

रामेंद्र सिंह, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका शामली


1800 से अधिक की नसबंदी कराई जा चुकी
नगर पालिका के अधिकारियों के अनुसार, शहर में अभी तक 1800 से अधिक कुत्तों की नसबंदी कराई जा चुकी है। प्रति कुत्ता 1100 रुपये का भुगतान किया गया है। डॉग शेल्टर होम में अन्य की भी नसबंदी कराई जाएगी। इसमें सभी वार्डों के सभासदों का भी सहयोग लिया गया है।

सहारनपुर में मंडला आयुक्त को  ज्ञापन देने पहुचे  शामली के सभासद  । स्वयं

सहारनपुर में मंडला आयुक्त को  ज्ञापन देने पहुचे शामली के सभासद  । स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed