{"_id":"5e9340a38ebc3e76cd7ec851","slug":"now-again-samples-of-shamli-district-will-be-investigated-in-meerut-shamli-news-mrt4774918195","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब फिर जनपद के सैंपलों की मेरठ में होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब फिर जनपद के सैंपलों की मेरठ में होगी जांच
विज्ञापन
अब फिर से शामली जिले के सैंपलों की मेरठ में होगी जांच
शामली। जनपद शामली में कोरोना संदिग्ध लक्षण वाले लोगों के सैंपलों की जांच फिर मेरठ में होगी। शासन के निर्देश पर रविवार को जनपद में कलेक्ट किए गए 27 सैंपल मेरठ मेडिकल लैब को भेजे गए हैं। शनिवार को 23 सैंपल लखनऊ भेजे गए थे। जनपद के लंबित सैंपलों की संख्या 48 हो गई है।
शामली जनपद में कोरोना संदिग्ध लक्षण वाले लोगों के सैंपलों की जांच मेरठ मेडिकल लैब में ही हो रही थी, लेकिन मेरठ लैब में जांच क्षमता से अधिक सैंपल जमा होने के कारण कई दिन से शामली जिले के सैंपल की रिपोर्ट नहीं आ पा रही थी। जांच रिपोर्ट आने में विलंब होने की संभावना के चलते शासन के निर्देश पर शनिवार को कलेक्ट किए गए 23 सैंपलों को लखनऊ भेजा गया। शनिवार देर रात मेरठ लैब से जनपद के लंबित सैंपलों में आठ सैंपलों की रिपोर्ट मिली, जो सभी नेगेटिव आई। सीएमओ ने बताया कि रविवार को जनपद में झिंझाना से आठ, बिडौली से 11, कैराना, कांधला से आठ सैंपल कलेक्ट किए गए हैं। शासन के निर्देश पर इन सभी 27 सैंपलों को जांच के लिए मेरठ भेजा गया है। सीएमओ ने बताया कि शासन के निर्देश पर अब जनपद में कलेक्ट किए जाने वाले सैंपलों की जांच मेरठ लैब में कराई जाएगी। सीएमओ ने बताया कि जनपद में लंबित सैंपलों की संख्या 48 हो गई है। उधर, डीएम जसजीत कौर ने बताया कि रविवार रात नौ बजे मेरठ से 85 लोगों के सैंपल की रिपोर्ट मिली है। सभी 85 रिपोर्ट नेगेटिव आई हैं। अभी तक जनपद में 11 जमाती कोरोना संक्रमित मिले है, जिनका कोविड अस्पताल झिंझाना में उपचार चल रहा है। उनके लक्षणों की हालत में सुधार है।