फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Now 12 candidates left in the constituency

अब चुनाव मैदान में रह गए 12 प्रत्याशी

Tue, 15 May 2018 12:00 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली Updated Tue, 15 May 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
Now 12 candidates left in the constituency
शामली कलक्ट्रेट में नामांकन पत्र वापस लेते प्रत्याशी। - फोटो : अमर उजाला
शामली के कैराना में लोकसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन पत्र जमा करने वाले सपा विधायक नाहिद हसन तथा भारतीय वंचित समाज पार्टी के प्रत्याशी राकेश कुमार ने अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया है। अब चुनाव मैदान में कुल 12 प्रत्याशी रह गए हैं।
विज्ञापन
सोमवार को नामांकन पत्र वापस लेने का अंतिम दिन था। अपराह्न तीन बजे तक ही नामांकन पत्र वापस लिए जा सकते थे। इसके चलते सपा विधायक नाहिद हसन का नामांकन पत्र वापस लेने उनके प्रस्ताव मुनव्वर पहुंचे, जबकि भारतीय वंचित समाज पार्टी के प्रत्याशी राकेश कुमार खुद ही नाम वापसी के लिए शामली कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने जिला निर्वाचन अधिकारी इंद्र विक्रम सिंह और सहायक निर्वाचन अधिकारी सुरजीत सिंह के समक्ष पेश होकर अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया। गौरतलब है कि कैराना लोकसभा सीट के उपचुनाव के लिए कुल 16 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र जमा कराए थे। नामांकन पत्रों की जांच के दौरान (योगी) महेश चंद शर्मा और मीर हसन खान का नामांकन पत्र अभिलेखीय कमियों की वजह से निरस्त कर दिया गया था। इसके बाद 14 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र शेष रह गए थे। सोमवार को दो नामांकन पत्र वापस होने पर अब चुनावी मैदान में 12 प्रत्याशी रह गए हैं।
विज्ञापन
हो गया प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न का आवंटन शामली। नामांकन पत्र वापसी के बाद 12 प्रत्याशियों की फाइनल सूची जिला निर्वाचन अधिकारी ने जारी कर दी। साथ ही प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न का आवंटन भी कर दिया गया है। भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी मृगांका सिंह को कमल आवंटित हुआ है, तो गठबंधन से रालोद प्रत्याशी तबस्सुम हसन को हैंडपंप का निशान मिल गया है। इनके अलावा बहुजन मुक्ति पार्टी के प्रत्याशी इंद्रजीत को चारपाई, लोकदल प्रत्याशी कंवर हसन को एयरकंडीशनर, जय हिन्द जय भारत पार्टी की प्रीति कश्यप को प्रेशर कुकर तथा निर्दलीय प्रत्याशी यजपाल सिंह राठी को ब्लैक बोर्ड, रणधीर सिंह दुहन को बल्लेबाज,
विज्ञापन
विज्ञापन
रविंद्र कुमार को गैस सिलिंडर, रामशरण को ट्रैक्टर चलाता किसान, मोहम्मद सलीम को कप प्लेट, सेठपाल को अलमारी और संजीव को आटो रिक्शा का चुनाव चिह्न आवंटित हुआ है।
राकेश कुमार के नाम वापसी पर भाजपा का दावा शामली। भाजपाइयों का दावा है कि राकेश ने भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में नाम वापस लिया है। इस दौरान भाजपा के जिलाध्यक्ष पवन तरार, पश्चिमी उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष जसवंत सैनी और दामोदर सैनी सहित अन्य भाजपाई मौजूद रहे। प्रत्याशियों की फाइनल सूची 1. मृगांका सिंह ----- भाजपा 2. तबस्सुम बेगम -- रालोद 3. प्रीति कश्यप ----- जय हिन्द जय भारत पार्टी 4. इंद्रजीत ----------- बहुजन मुक्ति पार्टी 5. संजीव ---------------- सर्वजन समता पार्टी 6. कंवर हसन ----------- लोकदल 7. रणधीर सिंह दुहन -------- निर्दलीय 8. रविंद्र कुमार -------------- निर्दलीय 9. यजपाल सिंह राठी -------- निर्दलीय 10. मोहम्मद सलीम -------- निर्दलीय 11. सेठपाल ---------------- निर्दलीय 12. रामशरण -------------- निर्दलीय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed