फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Now 105 beds will get direct supply of oxygen

अब 105 बेड पर ऑक्सीजन की सीधी सप्लाई मिलेगी

Fri, 02 Jul 2021 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Now 105 beds will get direct supply of oxygen
शामली। जिला संयुक्त चिकित्सालय में अब 105 बेड पर ऑक्सीजन की सीधी सप्लाई होगी। पहले 75 बेड पर ऑक्सीजन की सीधी सप्लाई की व्यवस्था थी। इनकी संख्या बढ़ने पर मरीजों को इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

जनपद मुख्यालय पर मुंडेट नहर के किनारे जिला संयुक्त चिकित्सालय का भवन का निर्माण किया गया है। सामान्य तौर पर चिकित्सालय 100 बेड का बनाया गया है। पिछले साल से जिला अस्पताल के भवन में कोविड एल-2 अस्पताल चल रहा है। कोरोना की दूसरी लहर में मरीजों की संख्या बढ़ने पर इसमें 200 बेड की व्यवस्था की गई है। अभी तक 75 बेड पर सेंट्रल ऑक्सीजन सप्लाई यानी पाइप लाइन के सहारे सीधे मरीज को ऑक्सीजन देने की व्यवस्था थी। पिछले महीने जिला अस्पताल में 45-45 लीटर प्रति मिनट क्षमता की दो मशीनों का ऑक्सीजन प्लांट लगाया गया है। इसके बाद 35 बेड पर और ऑक्सीजन की सीधी सप्लाई करने की व्यवस्था की गई है। इस तरह से अब जिला अस्पताल में 105 बैड पर सेंट्रल ऑक्सीजन की सुविधा होने से मरीजों को इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. सफल कुमार का कहना है कि अस्पताल में अब 105 बेड पर सेंट्रल ऑक्सीजन की व्यवस्था है। पहले यह 75 बेड पर ही यह सुविधा उपलब्ध थी। इसके अलावा बाकी बेड के लिए उनके पास पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन सिलिंडर पहले से ही उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed