फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Notorious Udham Singh Karnawal lodged in Unnao jail appeared in the court

Shamli News: उन्नाव जेल में बंद कुुख्यात उधम सिंह करनावल की कोर्ट में पेशी

Sat, 27 May 2023 04:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 27 May 2023 04:56 PM IST
विज्ञापन
Notorious Udham Singh Karnawal lodged in Unnao jail appeared in the court
-1992 में बस लूट मेें उधम सिंह है आरोपी, हथियार बरामदगी व बस लूट में गवाही हुई पूरी
विज्ञापन

कैराना। 1992 में कैराना क्षेत्र में हुई बस लूट के मामले में उन्नाव जेल में बंद उधम सिंह करनावल की कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट में पेशी कराई गई। उधम सिंह ने बस लूट व बाद में हथियार बरामदगी में अदालत में गवाही पूरी होने पर फाइल अंतिम बहस में लगा दी गई है।

जनवरी 1992 की सुबह करीब 6 बजे कैराना से दिल्ली जाने वाले यूपी रोडवेज की बस को तीन हथियार बंद बदमाशों ने ऊंचागांव के पास लूट लिया था। इस बस लूट में कैराना पुलिस ने कुछ दिन बाद उधम सिंह करनावल को हथियार के साथ गिरफ्तार किया था। बस लूट व हथियार बरामदगी के मुकदमे कैराना स्थित कोर्ट में विचाराधीन हैं। बस लूट की घटना में गवाह पक्षद्रोह हो गए, जबकि हथियार बरामदगी में पुलिस के 21 गवाह थे। 31 साल के लंबे समय में 1992 की पोस्टिंग के कुछ पुलिसकर्मियों की मौत हो गई, कुछ रिटायर हो गए थे। कई माह पहले अदालत ने गवाही देने के लिए 19 पुलिसकर्मियों के वारंट जारी किए थे। मगर इसके बावजूद अदालत में हथियार बरामदगी के मुकदमे में 4 पुलिस कर्मियों की गवाही हो गई थी। वहीं शनिवार को उन्नाव जेल से बंदी रक्षक गाड़ी उधम सिंह करनावल को कड़ी सुरक्षा के बीच कैराना लेकर पहुंची। जहां मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में उधम सिंह की पेशी कराई गई। गवाही पूरी होने के चलते अदालत में उधम सिंह के मुकदमे की फाइल अंतिम बहस के लिए लगा दी गई है। पेशी के बाद उधम सिंह को पुलिस उन्नाव जेल ले गई। मुकदमे में अगली तारीख 30 मई लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed