{"_id":"6532d51892878be99d02b134","slug":"notorious-haider-and-wahid-came-to-court-wearing-bullet-proof-jackets-shamli-news-c-26-1-sal1001-10762-2023-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: कुख्यात हैदर व वाहिद बुलेट प्रूफ जैकेट पहनकर कोर्ट में आए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: कुख्यात हैदर व वाहिद बुलेट प्रूफ जैकेट पहनकर कोर्ट में आए
Sat, 21 Oct 2023 12:59 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sat, 21 Oct 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
कैराना (शामली)। मुकीम गिरोह के प्रतिद्वंद्वी हैदरतीतरों व उसके भाई वाहिद को साल साल पुराने डकैती के मामले में कोर्ट में पेश किया गया। जहां पर दोनों कुख्यात भाइयों पर आरोप पत्र तय किए गए। वहीं दोनों बदमाश बुलेटप्रूफ जैकेट व ब्रांडेड कपड़े तथा जूतों में नजर आए। बदमाशों की पेशी को लेकर कचहरी परिसर को पूरी तरह छावनी में तब्दील किया गया।
2016 में झिंझाना क्षेत्र निवासी अनिल जैन के घर में रात में बदमाशों ने धावा बोलकर डकैती डाली था। पुलिस ने अज्ञात में मुकदमा दर्ज किया था। जांच के दौरान पुलिस ने 8 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट न्यायालय में दाखिल की थी। जिसमें हैदर व उसके भाई वाहिद निवासी कस्बा तीतरों जनपद सहारनपुर तथा शारिक के खिलाफ न्यायालय में आरोप पत्र बने थे। वहीं मुकीम गिरोह के प्रतिद्वंद्वी हैदर तीतरों बरेली जेल में बंद है तथा उसका भाई वाहिद मुजफ्फरनगर जिला कारागार में बंद है। शुक्रवार को दोनों कुख्यात बदमाश भाइयों को उनकी जेलों से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कैराना स्थित जनपद न्यायालय में पेश किया गया। डकैती के मामले में न्यायालय ने दोनों बदमाश भाइयों पर आरोप तय किए हैं। अगली तारीख 3 नवंबर लगाई गई है।
बदमाशों की मां रही मौजूद
कैराना। दोनों कुख्यात बदमाश भाइयों की पेशी के दौरान तीतरों से आई उनकी मां भी काले रंग के बुरखे में चाय की दुकान पर बैठी नजर आई। जब पुलिसकर्मियों ने भीड़ को हटाने के साथ ही उक्त महिला से पूछताछ की गई तो महिला ने बताया कि वह हैदर की मां है और अपने दोनों बेटों से मिलने आई हैं।
विज्ञापन
सवा साल पहले चारों भाइयों को मिल चुकी है उम्र कैद की सजा
4 जून 2022 को हत्या के एक मुकदमे में हैदर, वाहिद, फैजल व मोबीन को कैराना स्थित अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने हत्या का दोषी मानते हुए आजीवन कठोर कारावास व 5-5 हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई थी। तभी से हैदर सहित उसके तीनों भाई अलग-अलग जेल में सजा काट रहे हैं।