फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Notices sent to three candidates

तीन प्रत्याशियों को भेजे नोटिस

Wed, 25 Jan 2017 12:02 AM IST
ब्यूराो /अमर उजाला, शामली
ब्यूराो /अमर उजाला, शामली Updated Wed, 25 Jan 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
Notices sent to three candidates
शामली। शहर के गांधी चौक पर भाजपा प्रत्याशी तेजेंद्र निर्वाल के समर्थकों और निर्दलीय प्रत्याशी मनीष चौहान के समर्थकों के बीच हुई कहासुनी को प्रशासन ने गंभीरता से लिया है।
विज्ञापन


दोनों ही प्रत्याशियों को नोटिस भेजे गए हैं। वहीं, नामांकन करने पहुंचे शामली सीट से रालोद प्रत्याशी को बगैर अनुमति के समर्थकों की भीड़ ले जाने पर नोटिस दिया गया है। 
विज्ञापन


सोमवार रात शामली सीट से निर्दलीय प्रत्याशी मनीष चौहान और भाजपा प्रत्याशी तेजेंद्र निर्वाल शामली के बड़ा बाजार से होते हुए जनसंपर्क कर वोट मांगने निकले थे। करीब साढ़े सात बजे दोनों प्रत्याशियों के समर्थकों का गांधी चौक पर आमना सामना हुआ, तो नारेबाजी हुई। इसी दौरान शामली कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को वहां से हटाया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रिटर्निंग ऑफिसर एसडीएम एमपी सिंह ने बताया कि मनीष चौहान और तेजेंद्र निर्वाल को नोटिस भेज दिए गए हैं, क्योंकि बगैर अनुमति लिए इन दोनों प्रत्याशियों ने सोमवार रात भीड़ के साथ जनसंपर्क किया। वहीं, मंगलवार को कलक्ट्रेट में नामांकन करने पहुंचे रालोद प्रत्याशी बिजेंद्र मलिक समर्थकों के साथ पहुंचे थे। इन्होंने भी अनुमति नहीं ली थी, जिसके चलते नोटिस जारी किया गया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed