फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Notice to staff nurse and Asha on charges of illegal recovery in delivery

Shamli News: डिलीवरी में अवैध वसूली के आरोप में स्टाफ नर्स और आशा को नोटिस

Tue, 26 May 2026 12:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Tue, 26 May 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Notice to staff nurse and Asha on charges of illegal recovery in delivery
कांधला। थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी मियां निवासी आदिल ने दो दिन पूर्व सरकारी अस्पताल परिसर में हंगामा करते हुए आरोप लगाया था कि स्टाफ नर्स दीक्षा और आशा कार्यकर्ता पूजा ने उसकी गर्भवती पत्नी की डिलीवरी के दौरान दवाइयों के नाम पर रुपये मांगे। आरोप है कि रुपये नहीं देने पर महिला और उसके परिजनों के साथ दुर्व्यवहार भी किया गया।
विज्ञापन

सोमवार को चिकित्सा प्रभारी वीरेंद्र सिंह ने मामले का संज्ञान लिया। उन्होंने स्टाफ नर्स दीक्षा और आशा कार्यकर्ता पूजा को नोटिस जारी कर पूरे मामले में जवाब तलब किया है। चिकित्सा प्रभारी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट जल्द ही मुख्य चिकित्सा अधिकारी को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed