फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Notice to BSA for not verifying teachers' applications

Shamli News: शिक्षकों के आवेदन का सत्यापन न करने पर बीएसए को नोटिस

Sun, 18 May 2025 01:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 18 May 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Notice to BSA for not verifying teachers' applications
शामली। यूपी में शामली सहित 26 जनपदों के बेसिक शिक्षा अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। परस्पर तबादले में शिक्षकों के आवेदन सत्यापन न करने पर सख्ती की गई है। आवेदन सत्यापन के बाद आगे की प्रक्रिया के लिए आदेश जारी होगा।
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालयों में शिक्षकों के लिए चल रही परस्पर तबादले की प्रक्रिया में रुचि न लेने वाले शामली बीएसए लता राठौर सहित 26 जनपदों के बीएसए को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इसके साथ ही आवेदनों का शत-प्रतिशत सत्यापन भी करने का निर्देश दिया गया है ताकि तबादले की आगे की प्रक्रिया गति पकड़ सके। शिक्षकों के परस्पर तबादले के लिए आवेदन की प्रक्रिया समाप्त हुई तो अब कई जिलों में बीएसए द्वारा आवेदनों का सत्यापन कराकर जिला कमेटी की बैठक में इसकी संस्तुति नहीं कराई गई। इसकी वजह से एक बार फिर से सत्यापन की तिथि को बढ़ाना पड़ा है। जबकि पहले सत्यापन की अंतिम तिथि 13 मई थी। शिक्षा निदेशक ने नोटिस जारी करते हुए विभागीय कार्यों के प्रति लापरवाही बरतने पर स्पष्टीकरण उपलब्ध कराने के लिए कहा और कारण सही न मिलने पर कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed