फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Notice issued to shopkeepers who have encroached

अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को नोटिस जारी

Sun, 29 Nov 2020 12:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2020 12:23 AM IST
विज्ञापन
Notice issued to shopkeepers who have encroached
शामली। बाजारों में अतिक्रमण को लेकर पालिका ने दुकानदारों को नोटिस जारी करना शुरू कर दिया है। पालिका नेहरू मार्केट से यह कार्रवाई शुरू की है। दुकानदारों के नोटिस जारी करना शुरू दिया गया है। नोटिस प्राप्ति के बाद दुकानदारों को दो दिन में अतिक्रमण हटाकर उसकी सूचना पालिका को देने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

शहर में अतिक्रमण बड़ी समस्या है। बाजार हो या सड़क दुकानों के आगे सामान रखकर अतिक्रमण किया हुआ है। इसके चलते बाजार व सड़क तंग होने से जाम की स्थिति बनी रहती है। कलक्ट्रेट में पिछले महीने हुई व्यापार बंधु की बैठक में भी अतिक्रमण का मुद्दा उठाया गया था। डीएम जसजीत कौर ने पालिका को अतिक्रमण हटाने के लिए कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। पालिका ने अतिक्रमण को हटवाने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। पालिका ने नेहरू मार्केट से नोटिस जारी करने की कार्रवाई शुरू की है। नेहरू मार्केट में नाली से आगे सामान रखने वाले करीब 45 दुकानदारों को चिह्नित कर नोटिस तैयार किए गए हैं।
विज्ञापन

दुकानदारों को नोटिस रिसीव कराना शुरू कर दिया है। पालिका के अधिशासी अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि नाले से आगे अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को चिह्नित किया जा रहा है। नेहरू मार्केट में ऐसे दुकानदारों को चिह्नित किया है, उन्हें नोटिस जारी किए जा रहे हैं। दुकानदारों को नोटिस प्राप्ति के दो दिन में अतिक्रमण हटाने की सूचना पालिका को देनी होगी। अगर ऐसा नहीं होता तो फिर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed