फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Notice issued to invalid 28 schools in Thanabhavan block

थानाभवन ब्लाक में अमान्य 28 स्कूलों को नोटिस जारी

Sun, 01 May 2022 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 May 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Notice issued to invalid 28 schools in Thanabhavan block
शामली। बीएसए राहुल मिश्रा ने थानाभवन ब्लाक में 28 अमान्य और मान्यता से अधिक कक्षाओं का संचालन करने वाले स्कूलों को नोटिस जारी करते हुए तत्काल बंद करने के नोटिस जारी किए हैं।
विज्ञापन

बीएसए ने बताया कि थानाभवन ब्लाक में जांच करने पर 28 स्कूल ऐसे चिन्हित किए गए, जो बिना मान्यता के चल रहे हैं या फिर ऐसे स्कूल जहां मान्यता से अधिक कक्षाओं का संचालन किया जा रहा है। इन सभी स्कूलों को नोटिस जारी कर बंद करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही चेतावनी दी गई कि अगर अमान्य स्कूलों का संचालन होना पाया जाता है तो शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए एक लाख रुपये तक का जुर्माना वसूला जाएगा। उल्लंघन जारी रहने की दशा में जुर्माने की राशि दस हजार रुपये प्रतिदिन होगी। उन्होंने अमान्य स्कूल संचालकों से कहा कि स्कूलों को तत्काल बंद करें और उनमें पढ़ने वाले बच्चों का नामांकन नजदीक के परिषदीय विद्यालयों में कराते हुए तीन दिन में उनके कार्यालय में स्वयं उपस्थित होकर लिखित में सूचना उपलब्ध कराएं। बीएसए ने अभिभावकों से अपील की है कि अपने बच्चों का नामांकन प्राइवेट स्कूल में कराने से पूर्व उसकी मान्यता और मूलभूत सुविधाओं के बारे में जानकारी अवश्य प्राप्त करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed