फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Notice issued to Chairman and EO of Nagar Panchayat

नगर पंचायत के चेयरमैन और ईओ को नोटिस जारी

Mon, 10 May 2021 11:25 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 10 May 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
Notice issued to Chairman and EO of Nagar Panchayat
नगर पंचायत के चेयरमैन और ईओ को नोटिस जारी
विज्ञापन

शामली। कस्बा जलालाबाद के मोहल्ला मोहम्मदी गंज निवासी महिला के शव को नगर पंचायत के कूड़ा उठाने वाले वाहन में ले जाने के प्रकरण में डीएम ने एसडीएम सदर को जांच सौंपी है। डीएम ने इस मामले में दोषी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। एसडीएम ने नगर पंचायत के चेयरमैन और अधिशासी अधिकारी को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।
कस्बा जलालाबाद के मोहल्ला मोहम्मदीगंज निवासी निजी चिकित्सक प्रभात बंगाली की बीमार चल रही 50 वर्षीय बहन बालामती का रविवार सुबह निधन हो गया था। चिकित्सक ने मोहल्लेवासियों से शव के अंतिम संस्कार के लिए कहा था, लेकिन कोरोना महामारी के डर की वजह से कोई व्यक्ति शव को कंधा देने नहीं आया था। चिकित्सक ने नगर पंचायत के चेयरमैन व अधिशासी अधिकारी से गुहार लगाई थी। इसके बाद नगर पंचायत के कूड़ा उठाने वाले वाहन से महिला के शव को श्मशान घाट ले जाकर अंतिम संस्कार किया गया था।
विज्ञापन

सोमवार को यह मामला समाचार पत्रों में प्रमुखता से प्रकाशित होने पर डीएम जसजीत कौर ने संज्ञान लेकर इस प्रकरण की जांच एसडीएम सदर संदीप कुमार को सौंपी। डीएम ने प्रकरण की गंभीरता से जांच करते हुए दोषी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम के निर्देश पर एसडीएम संदीप कुमार ने नगर पंचायत चेयरमैन अब्दुल गफ्फार और अधिशासी अधिकारी विजय आंदन को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। डीएम ने कहा कि यदि किसी भी गांव या कस्बे में कोरोनाग्रस्त व्यक्ति व परिवार को एंबुलेंस की आवश्यकता है तो कोविड कमांड एंड कंट्रोल रूम के नंबर 01398- 270203 पर संपर्क करें। फोन करने वाले को तत्काल सहायता प्रदान कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed