{"_id":"570568c74f1c1ba16ac81406","slug":"not-tolerate-laxity-in-disposal-of-complaints","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिकायतों के निस्तारण में ढिलाई बर्दाश्त नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिकायतों के निस्तारण में ढिलाई बर्दाश्त नहीं
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
Updated Thu, 07 Apr 2016 01:21 AM IST
विज्ञापन
शामली तहसील दिवस में शिकायत सुनते डीएम और एसपी।
- फोटो : अमर उजाला
शामली। जिले भर में आयोजित तहसील दिवस में फरियादियों की भीड़ उमड़ पड़ी। डीएम सुजीत कुमार ने शामली में फरियादियों की शिकायत को सुनकर निस्तारण किया।
बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार आयोजित तहसील दिवस में डीएम सुजीत कुमार ने फरियादियों की शिकायतों को सुनकर निस्तारण किया। सात दिन में शिकायतों का निस्तारण के लिए एसडीएम, तहसीलदार को लेखपाल जाति- आय सामान्य निवास प्रमाण पत्रो पर सात दिन के अंदर रिपोर्ट प्रेषित करने के निर्देश दिए।
सीडीओ विनोद कुमार सिंह ने सरकारी विभागों की लंबित शिकायतों का निस्तारण न होने पर नाराजगी प्रकट की है। इस मौके पर एसपी विजय भूषण सिंह, सीएमओ डाक्टर विनीता, एलडीएम जीडी बत्रा, एसडीएम सदर श्याम अवध चौहान समेत जिलास्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
कैराना तहसील दिवस की अध्यक्षता एडीएम भरत पांडेय ने की, जिसमें कुल 41 समस्यायें प्राप्त हुई। जिनमेें मौके पर दो का निस्तारण किया। एएसपी अनिल कुमार झा, एसडीएम कैराना इंद्रसेन यादव, तहसीलदार अभयराज पांडे मौजूद रहे। ऊन तहसील दिवस में एडीएम भरत पांडेय की अध्यक्षता में तहसील दिवस में कुल 27 शिकायतें प्राप्त हुई है। जिसमें मौके पर पांच शिकायतों का निस्तारण किया। एएसपी अनिल कुमार झा, एसडीएम एमपी सिंह मौजूद रहे।
बीस अप्रैल को प्रभारी मंत्री ओमप्रकाश सिंह ः
शामली। प्रदेश के पर्यटन और जिले के प्रभारी मंत्री ओम प्रकाश सिंह बीस अप्रैल को आएंगे। वह कलक्ट्रेट में जिला योजना की बैठक लगेंगे। प्रभारी मंत्री ओमप्रकाश सिंह के कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में डीएम सुजीत कुमार 12 अप्रैल को कलक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक लेंगे। सभी विभाग अध्यक्ष अपने अपने विभाग की विकास कार्यों की कार्य योजना तैयार करने में जुटे गए हैं ।
उधर डीएम ने बताया कि 11 अप्रैल को पंजोखरा, 15 अप्रैल को गागोर, 19 को मंडावर, 23 को यारपुर 27 अप्रैल को बलवा गांव में अधिकारियों के साथ जनता दरबार का आयोजित किए जाएंगे। जिसमें गांव की सभी शिकायतों का निस्तारण किया जाएगा।