फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   not cleaness in hospital

अस्पताल में ही मिली गंदगी

Thu, 26 May 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Thu, 26 May 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
not cleaness in hospital
सीएचसी का निरीक्षण करती सीएमओ। - फोटो : अमर उजाला
शामली के कांधला में सीएमओ ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र  का औचक निरीक्षण किया । इस दौरान सीएचसी पर सफाई व्यवस्था ठीक नहीं मिली और अन्य भी कई खामियां पाई गईं।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को सीएमओ डा. विनीता अग्निहोत्री ने  रेलवे रोड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। 
उन्होंने अस्पताल का रिकार्ड चेक करने के साथ ही जच्चा बच्चा वार्ड का निरीक्षण कर वहां पर भर्ती महिलाओं से समय पर दवाएं व अन्य सामाग्री मिलने के बारे में जानकारी हासिल की। इसके बाद उन्होंने डीप फ्रीजरों को चेक किया।
विज्ञापन


डीप फ्रीजर में वैक्सीन कम मिलने और अस्पताल में मरीजों को भर्ती नहीं करने पर एक चिकित्सक को जमकर हड़काया। बाद में उन्होंने अस्पताल में स्थित शौचालयों का भी निरीक्षण किया। शौचालयों में भरी गंदगी देखकर सीएमओ ने साफ सफाई कराने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अस्पताल में ही गंदगी रहेगी तो बाकी जगह का क्या होगा। उन्होंने लेबर रूम में बीपी मशीन के नहीं मिलने पर भी नाराजगी जताई। सीएमओ ने प्रयोगशाला सहित आकस्मिक चिकित्सा कक्ष का भी निरीक्षण किया। वहां पर भी सीएमओ को कई खामियां मिलने के कारण वे नाराज हुई उन्होंने संबंधित चिकित्सकों को चेतावनी दी कि अगर अगले निरीक्षण के समय केंद्र पर कोई भी खामियां या फिर गंदगी पाई गई तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्वच्छता बरतने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed