फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Not changed on the Meerut-Karnal highway

नहीं बदली मेरठ-करनाल हाईवे की सूरत

Mon, 10 Jun 2019 12:02 AM IST
NAVEEN GUPTA ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली Published by: NAVEEN GUPTA Updated Mon, 10 Jun 2019 12:02 AM IST
विज्ञापन
Not changed on the Meerut-Karnal highway
शामली-करनाल मार्ग की टूटी सड़क। - फोटो : अमर उजाला
शामली  में आठ महीने पहले 32 करोड़ रुपये मंजूर होने के बाद अभी तक भी मेरठ-करनाल हाईवे की मरम्मत का काम शुरू नहीं हुआ है।  शामली से हरियाणा बार्डर तक हाईवे की हालत बेहद खस्ता है और आए दिन हादसे हो रहे हैं। उधर, डीएम ने दावा किया कि इसके  लिए एजेंसी नामित हो गई है और जल्द इसकी मरम्मत का काम पूरा होगा।
विज्ञापन





105 किमी लंबे मेरठ-करनाल हाईवे को करीब दो साल पहले राष्ट्रीय राजमार्ग का दर्जा मिला था। इसके बाद ये हाईवे राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की बागपत इकाई को हस्तांतरित हो गया था। प्राधिकरण ने इसकी चौड़ाई का प्लान तैयार किया, लेकिन चौड़ीकरण से पहले इस हाईवे को गड्ढामुक्त किया जाना था। इसकी मरम्मत के लिए करीब साढ़े आठ माह पूर्व 32 करोड़ की धनराशि भी स्वीकृत हो गई थी। हाईवे की मरम्मत के लिए मंजूर कुल 32 करोड़ की धनराशि में शामली जनपद में शामली से बिड़ौली तक करीब 27 किमी की मरम्मत के लिए करीब 22 करोड़ को मंजूरी मिली थी। हालांकि प्राधिकरण की बागपत इकाई द्वारा शामली से लेकर मेरठ तक तो इस हाईवे पर टेंडर छोड़कर मरम्मत कार्य पूरा कर दिया  गया लेकिन शामली से हरियाणा बॉर्डर तक का काम अभी तक शुरू नहीं हुआ है।
विज्ञापन

अफसरों ने बताया कि चुनाव आचार संहिता के कारण काम अटका है। ऐसेे में बजट मंजूरी के बाद अभी तक भी ये हाईवे खस्ताहाल है। हालत ये हो गई है कि इस हाईवे पर सड़क कम और गड़ढे ज्यादा हैं। शामली से बिड़ौली तक पूरी सड़क टूूटी है और आए दिन सड़क हादसों में कई जान भी गई हैं। आचार संहिता हटने के बाद शामली से बिड़ौली जाने वाले मार्ग पर कुछ स्थानों पर रोड़ी आदि डलवाई गई तो लोगों ने समझा कि शायद काम जल्दी शुरू होगा, लेकिन अभी तक काम चालू नहीं हुआ है। लोक निर्माण  विभाग के अधिशासी अभियंता  रविंद्र सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अभियंता मनमोहन चौबे से उनकी बात हुई है, उन्होंने जल्द ही मेरठ- करनाल मार्ग की मरम्मत कार्य शुरू करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन





तीन दिन पूर्व ही उनकी राष्ट्रीय राजधानी राजमार्ग प्राधिकारी बागपत इकाई के परियोजना प्रबंधक संजय मिश्रा से बात हुई है। उन्होंने बताया कि निर्माण एजेंसी नामित कर ली गई है। एजेंसी ने सड़क पर निर्माण सामग्री डलवानी भी शुरू कर दी है। उन्हें रविवार को खुद इस हाईवे का निरीक्षण किया है। सड़क पर कई जगह निर्माण सामग्री मिली है। इस संबंध में वे प्राधिकारी और नामित एजेंसी के अधिकारियों की बैठक बुलाकर बात करेंगे। उम्मीद है कि इसी महीने से काम करा लिया जाए।
अखिलेश सिंह डीएम शामली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed