{"_id":"60805bd28ebc3e245976a3eb","slug":"not-banquet-halls-wedding-programs-started-at-home-shamli-news-mrt5354611146","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक्वट हॉल नहीं घरों पर ही करने लगे शादी के कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक्वट हॉल नहीं घरों पर ही करने लगे शादी के कार्यक्रम
विज्ञापन
बैंक्वेट हॉल नहीं घरों पर ही करने लगे शादी के कार्यक्रम
शामली। जिले में रात्रि और साप्ताहिक कर्फ्यू लागू होने से शादियों के कार्यक्रमों पर मार पड़ी है। पहले से बुक कराए गए बैंक्वेट हाल, बैंड-बग्गी, हलवाई और टेंट की बुकिंग लोग निरस्त करा रहे हैं। लोगों ने शादियों के कार्यक्रम सीमित कर दिए हैं। रात के कार्यक्रमों को दिन में कर लिया है।
पिछला पूरा साल कोरोना के कारण बड़ा नुकसान देकर गया। बैंक्वेट हाल, बैंड-बग्गी, डीजे तथा हलवाइयों आदि के कारोबार ठप रहे। इस बार उम्मीद थी कि काम पटरी पर लौट आएगा। हालांकि कोरोना की दूसरी लहर के बाद लागू हुई बंदिशों ने फिर से उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। 25 से 30 अप्रैल तक शादी के मुहूर्त हैं।इसके बाद मई माह में भी सहालग हैं। फिर लोग कोरोना संक्रमण फैलने के कारण बुकिंग निरस्त करा रहे हैं।
इस बार फिर बैंक्वेट हाल की ज्यादातर बुकिंग निरस्त हो गईं हैं। कुछ लोगों ने अपने कार्यक्रम छोटे तथा रात के बजाय दिन में कर दिए हैं। शौर्य पैलेस के प्रबंधक सोहन लाल शर्मा बताते हैं कि शादी कार्यक्रमों पर कोई पाबंदी नहीं है। इसके बावजूद लोग बुकिंग निरस्त कर रहे हैं। अब तक चार बुकिंग निरस्त कर दी गईं हैं। अब 25, 26, 27 और 30 अप्रैल की तिथियों की बुकिंग हैं। इनका भी कोई भरोसा नहीं है। कुछ लोगों ने बुकिंग निरस्त कर दिन में अपने घरों पर ही शादी कर ली हैं तथा कुछ गांवों में कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं।
विज्ञापन
16 बुकिंग में से पांच ही रह गईं
शामली। कोरोना का कहर बैंड, बग्गी और डीजे कारोबार पर भी पड़ा है। हीरा बैंड के संचालक शमीम बताते हैं कि शादी की एक बुकिंग औसतन 18 से 20 हजार रुपये की होती है। अप्रैल माह में 16 बुकिंग थी। इनमें से केवल चार ही रह गईं। मई माह में भी लगभग इतनी ही बुकिंग हैं। इन पर भी निरस्त होने का खतरा मंडरा रहा है। उनके साथ बग्गी, डीजे और जनरेटर वाले भी जुड़े होते हैं। सभी को भारी नुकसान हुआ है।
खास रिश्तेदारों को ही दिया निमंत्रण
शामली। कोरोना के कारण लागू हुई बंदिशों के कारण शादी समारोह सीमित कर दिए गए हैं। टीचर्स कॉलोनी निवासी राजपाल सिंह के पुत्र की शादी 27 अप्रैल को है। उन्होंने बरात में घर तथा खास रिश्तेदारों को ही लेकर जाएंगे। रेलपार निवासी पवन की बेटी की शादी 30 अप्रैल को होनी है। लड़के वालों से बात कर कार्यक्रम दिन का कर दिया गया है। इसमें भी सीमित संख्या में ही लोगों को निमंत्रण दिया गया है।