{"_id":"5fe0ed0a8ebc3e3b865b4026","slug":"nominations-for-the-post-of-vice-president-and-member-shamli-news-mrt516747122","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपाध्यक्ष और सदस्य पद के लिए हुए नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपाध्यक्ष और सदस्य पद के लिए हुए नामांकन
विज्ञापन
शामली। जिला बार एसोसिएशन के 30 दिसंबर को होने वाले चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
सोमवार को कलक्ट्रेट स्थित जिला बार भवन में उपाध्यक्ष पद के लिए रुपेंद्र मलिक, नीलम पुरी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए इशरत जहां, उपाध्यक्ष (10 वर्ष से कम) के लिए दिलशाद अली, कनिष्ठ सदस्य के लिए रवि गर्ग, प्रताप सिंह राठौर ने नामांकन दाखिल किए।
मुख्य चुुनाव आयुक्त मुकेश गर्ग, चुनाव आयुक्त जयपाल सिंह चौहान व रवि चौधरी ने बताया कि मंगलवार को नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि है, जिसमें जिला बार के अध्यक्ष एवं महासचिव पद के लिए नामांकन होगा। नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक बार भवन में होगी। 30 दिसंबर को जिला बार के सभी पदाधिकारियों का चुनाव होगा।