फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Nomination process for the post of District President canceled due to controversy

Shamli News: विवाद के कारण जिलाध्यक्ष पद के लिए नामांकन प्रक्रिया निरस्त

Fri, 10 Jan 2025 12:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Fri, 10 Jan 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Nomination process for the post of District President canceled due to controversy
शामली। भाजपा के 12 मंडल अध्यक्षों की सूची जारी नहीं होने के कारण जिलाध्यक्ष पद के लिए 10 जनवरी को होनी वाली नामांकन प्रक्रिया को भी अभी निरस्त कर दिया है।
विज्ञापन

भाजपा के वर्तमान जिलाध्यक्ष पूर्व विधायक तेजेंद्र सिंह निर्वाल हैं। इस बार करीब छह साल बाद चुनाव होने जा रहे हैं। पार्टी ने लंबी जद्दोजहद के बाद बुधवार को नामांकन की तारीखें घोषित कर दी थी। शुक्रवार को जिलाध्यक्ष पद के लिए नामांकन होने की बात तय की गई थी।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष पद पर चुनाव संपन्न कराने के लिए शामली में भाजपा चुनाव प्रभारी विकास अग्रवाल, जिला चुनाव अधिकारी कमलावती सिंह, चुनाव प्रेक्षक राकेश त्रिवेदी ने डेरा डाल दिया। पदाधिकारियों ने पार्टी कार्यालय में भाजपा जिलाध्यक्ष पद के लिए पूर्व सांसद, विधायक, मंत्री, पूर्व मंत्री एवं भाजपा एमएलसी, पूर्व एमएलसी, निकायों के चेयरमैन से घंंटों तक विचार विमर्श किया। दावेदारों को लेकर चर्चा की गई। सुझाव भी लिए गए। जिले के 12 मंडल अध्यक्षों की सूची अभी तक जारी नहीं की है। माना जा रहा है कि विवाद के कारण सूची नहीं आ पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला चुनाव अधिकारी कमलावती सिंह ने बताया कि अभी जिलाध्यक्ष पद के लिए 10 जनवरी से होने वाली नामांकन प्रक्रिया को निरस्त कर दिया गया है। हाईकमान के आदेश के बाद जिलाध्यक्ष पद के लिए नामांकन लिए जाएंगे।

ब्लेटा खुर्द गांव में तैयार गंडियाली। संवाद

ब्लेटा खुर्द गांव में तैयार गंडियाली। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed