फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Nomination process for municipal elections begins from today, preparations complete

Shamli News: नगर निकाय चुनाव की नामांकन प्रक्रिया आज से शुरु, तैयारियांं पूरी

Tue, 11 Apr 2023 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Apr 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
Nomination process for municipal elections begins from today, preparations complete
- अध्यक्ष एवं सदस्य पद के लिए नामांकन प्रक्रिया के लिए की गई बेरिकेडिंग
विज्ञापन

- सदर तहसील में शामली नगर पालिका और बनत, एलम, थानाभवन व जलालाबाद नगर पंचायत अध्यक्ष सदस्य के होंगे नामांकन पत्र दाखिल
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। निकाय चुनाव की नामांकन प्रक्रिया आज से जिले की तीनों तहसीलों में शुरु अध्यक्ष व सदस्य पद लिए तहसील स्तर पर नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। सदर तहसील में शामली नगर पालिका, एलम, बनत, थानाभवन, जलालाबाद नगर पंचायत के अध्यक्ष और सदस्य पद के नामांकन पत्र मंगलवार को सुबह 11 बजे से दाखिल होंगे। कैराना तहसील में कैराना और कांधला नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष व सदस्य और ऊन तहसील में ऊन, झिंझाना और गढ़ीपुख्ता नगर पंचायत के अध्यक्ष तथा सदस्य पद के नामांकन पत्र दाखिल होंगे।
सदर तहसील में शामली नगर पालिका के अध्यक्ष पद के नामांकन एसडीएम कोर्ट और सदस्य पद के चकबंदी अधिकारी न्यायालय कक्ष में दाखिल होंगे। जलालाबाद नगर पंचायत के अध्यक्ष सदस्य पद के लिए तहसीलदार न्यायालय कक्ष, बनत नगर पंचायत के अध्यक्ष और सदस्य पद के लिए मतदाता पंजीकरण कक्ष में नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। एलम नगर पंचायत के अध्यक्ष तथा सदस्य पद के लिए एसडीएम न्यायिक शामली कक्ष में नामांकन पत्र दाखिल होंगे। डीएम कोर्ट कक्ष में थानाभवन नगर पंचायत अध्यक्ष और सदस्य पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल होंगे।
विज्ञापन

कैराना तहसील में कैराना नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष एवं सदस्य पद के लिए एसडीएम कैराना कक्ष में, सदस्य पद के लिए न्यायिक तहसीलदार कक्ष, कांधला नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के नामांकन पत्र के तहसीलदार कक्ष और सदस्य पद के लिए तहसीलदार न्यायिक कक्ष में नामांकन पत्र दाखिल होंगे। ऊन तहसील में एसडीएम कोर्ट कक्ष में झिंझाना नगर पंचायत के अध्यक्ष और सदस्य पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल होंगे। ऊन नगर पंचायत अध्यक्ष पद और सदस्य पद के लिए नामांकन पत्र तहसीलदार कोर्ट कक्ष में दाखिल होंगे। गढ़ीपुख्ता नगर पंचायत के अध्यक्ष के लिए नायब तहसीलदार कक्ष और सदस्य पद के लिए तहसीलदार न्यायिक कक्ष में दाखिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

20 प्रभारी अधिकारी, 56 सहायक प्रभारी अधिकारी बनाए
शामली। निकाय के अध्यक्ष व सदस्य पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए सदर, कैराना और ऊन तहसील में न्यायालय कक्षों की बेरिकेडिंग का कार्य पूरा लिया गया है। एडीएम संतोष कुमार सिंह ने बताया कि निकाय चुनाव के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली है। नगरीय निवार्चन के लिए 20 प्रभारी अधिकारी, 56 सहायक प्रभारी अधिकारी बनाए गए हैं। इसी प्रकार 29 रिटर्निंग आफिसर, 32 सहायक रिटर्निंग आफिसर, 13 जोनल और 35 सेक्टर मजिस्ट्रेट, बीस उड़न दस्ते और बीस निगरानी टीम बनाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed