{"_id":"50cfc2ed357e2e84078b17abf4de73ea","slug":"nomination-papers-seriously-investigated-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नामांकन पत्रों को गंभीरता से जांचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नामांकन पत्रों को गंभीरता से जांचा
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
Updated Wed, 30 Sep 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। कलक्ट्रेट में दूसरे चरण के जिला पंचायत सदस्य पद के लिए कैराना के भाजपा सांसद के पौत्र अनुज चौहान समेत 75 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र खरीदे गए। वहीं, जिला पंचायत सदस्य के वार्ड एक से लेकर पांच तक भरे गए नामांकन पत्र जांच के दौरान सही पाए गए। दूसरे चरण के कैराना ब्लाक में जिला पंचायत सदस्य और बीडीसी के नामांकन बृहस्पतिवार को भरे जाएंगे।
कलक्ट्रेट में डीएम कोर्ट में जिला पंचायत सदस्य पद के निर्वाचन अधिकारी/डिप्टी कलेक्टर अवधेश कुमार, सहायक निर्वाचन अधिकारी जिला कृषि अधिकारी आनंद प्रकाश त्रिपाठी और खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. पीके त्रिपाठी द्वारा जांच की गई। इस दौरान एक वार्ड से लेकर पांच तक 120 प्रत्याशियों के 133 नामांकन पत्र सही पाए गए। बृहस्पतिवार को भी जिला पंचायत सदस्य के लिए नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी।
उधर, जिला पंचायत सदस्य पद के वार्ड 10, 11, 12, 13 से आज 75 नामांकन पत्र खरीदे गए। जिनमें जिला पंचायत के वार्ड दस से बारह, वार्ड ग्यारह से 26, वार्ड से 19, वार्ड 13 से 18 नामांकन खरीदे गए। इनमें भाजपा सांसद हुकुम सिंह के पौत्र अनुज चौहान ने वार्ड ग्यारह से, कैराना विधान सभा उपचुनाव में भाजपा से प्रत्याशी रहे चौधरी अनिल चौहान की पत्नी सुषमा ने वार्ड 13 से नामांकन खरीदा है।
विज्ञापन
कैराना क्षेत्र के मुनफेद ने अपनी पत्नी तबुस्सम के नाम का नामांकन पत्र खरीदा है। जिला पंचायत के एआरओ जिला गन्ना अधिकारी डॉ. अनिल भारती ने बताया कि जिला पंचायत सदस्य पद के दूसरे चक्र के नामांकन आज एसडीएम कोर्ट में भरे जाएंगे।