{"_id":"6578b0c83a3a2b0ccb021124","slug":"noise-created-by-leopard-announcement-made-from-temples-and-mosques-shamli-news-c-26-1-sal1002-13252-2023-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: तेंदुए का मचा शोर मंदिर, मस्जिदों से हुआ एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: तेंदुए का मचा शोर मंदिर, मस्जिदों से हुआ एलान
Wed, 13 Dec 2023 12:43 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Wed, 13 Dec 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
बाबरी (शामली)। भैंसवाल के बाद अब कैड़ी गांव में दो ग्रामीणाें को तेंदुआ दिखाई देने पर अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों ने पुलिस व वन विभाग के अधिकारियों को सूचना देते हुए तेंदुए को पकड़ने की मांग की है।
सोमवार देर शाम करीब 9:25 बजे कैड़ी निवासी सुमित कुमार मुजफ्फरनगर से अपने गांव बाइक से लौट रहे थे। जब वह कृष्णा नदी रायपुर मार्ग के पास पहुंचा तो सड़क पर तेंदुए जैसा जानवर दिखाई दिया। जिसे देखकर सुमित कुमार अपनी बाइक को दौड़ा लिया। वहीं पांच मिनट बाद ही गांव कैड़ी निवासी निशार बाबरी से कार द्वारा अपने घर लौट रहे थे। इसी बीच तेंदुए दिखाई देने पर अपनी कार को गांव की और दौड़ा दिया। दोनों ने गांव में तेंदुए देखे जाने की सूचना ग्रामीणों सहित ठाकुर योगेंद्र सिंह को दी। जिसके बाद बाबरी थानाध्यक्ष को सूचना देते हुए गांव के मंदिर, मस्जिदों से ऐलान कराते हुए सभी को सावधानी बरतने के साथ ही अपने पशुओं को घरों में बांधने व जंगल में समूहों में जाने की अपील की।