फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   No solution to drinking water problem

Shamli News: पानी की टंकी बनी, नहीं हुआ पेयजल की समस्या का समाधान

Fri, 24 Feb 2023 12:37 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Feb 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
No solution to drinking water problem
शामली। नगर के रेलवे लाइन पार स्थित वार्ड-11 के लोग पानी व गंदगी समेत अन्य समस्याओं की शिकायत करने कलक्ट्रेट पहुंचे। एडीएम संतोष कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के निस्तारण की मांग की।
विज्ञापन

पउप्र संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की युवा इकाई के नगर संगठन मंत्री आकाश गोयल ने बताया कि वार्ड-11 में तेज सिंह कॉलोनी शामली में पानी की भारी समस्या बनी हुई है। जिन घरों में मोटर नहीं है, वह पानी के लिए तरसते हैं। कई बार पूरा दिन ही पानी नहीं आता है। टंकी का निर्माण हुआ है तब से पानी की किल्लत बनी हुई है। पहले तीसरी मंजिल तक बिना मोटर से पानी आता था। आरोप लगाया कि पेयजल पाइप लाइन में घटिया निर्माण सामग्री का प्रयोग किया गया है। जल निगम के अधिकारी इस मामले में ठीक से जवाब नहीं देते। इसके कारण वार्ड के लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा पीर वाली गली सड़क से काफी नीची है जिस कारण से नाली का गंदा पानी भर जाता है। लोगों को आने-जाने में दिक्कत होती है।
विज्ञापन

लोगों ने गली का निर्माण कराने, बंदरों के आतंक से छुटकारा दिलाने, रजबहे की सफाई कराने की मांग की है। इस मौके पर जितेंद्र मुखिया, संजय गोयल (बोबी), अंकित पुंडीर, आशीष बालियान, ओमप्रकाश गिरी, पीयूष गोयल, सतीश कुमार, उपेंद्र सिंह, नरेश, मोनू, जितेंद्र राठी, पवन, सुशील, विपिन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed