फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   No progress in the district, Eye Jyoti campaign

ऑपरेशन के लिए नहीं है मशीन, कैसे चले नेत्र ज्योति अभियान

Thu, 18 Aug 2022 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Aug 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
No progress in the district, Eye Jyoti campaign
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। सरकार का नेत्र ज्योति अभियान जिले में चार माह बाद भी शुरू नहीं हो पाया है। इसके तहत मरीजों की घर-घर तलाश कर मोतियाबिंद के ऑपरेशन किए जाने हैं। वहीं, अस्पताल में ऑपरेशन की मशीन करीब डेढ़ साल पहले कंडम घोषित हो चुकी है। उसके स्थान पर नई मशीन नहीं आई है। इसके साथ ही सीएचसी में तैनात नेत्र सर्जन का डेढ़ माह पहले स्थानांतरण हो चुका है। उनके स्थान पर अभी तैनाती नहीं हुई है। इसके चलते मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए मरीजों को मेरठ मेडिकल रेफर किया जा रहा है।
सरकार ने इस साल अप्रैल से नेत्र ज्योति अभियान शुरू किया है। यह अभियान तीन साल चलाया जाना है। इसका उद्देश्य मोतियाबिंद के ज्यादा से ज्यादा मरीजों की घर-घर तलाश कर नि:शुल्क ऑपरेशन कराना है। हालांकि सीएचसी में ऑपरेशन की मशीन करीब डेढ़ साल पहले कंडम घोषित की जा चुकी है, तब से मोतियाबिंद के ऑपरेशन बंद हैं। वहीं, सीएचसी में तैनात नेत्र सर्जन डॉ. वीपी सिंह का बीती चार जुलाई को मुरादाबाद स्थानांतरण हो गया है। उनके स्थान पर दूसरे चिकित्सक की तैनाती नहीं हुई है। इस कारण मरीजों को मोतियाबिंद के ऑपरेशन की सुविधा नहीं मिल रही है। ऑपरेशन के लिए चयनित मरीजों को मेरठ मेडिकल या दूसरे जिलों में रेफर किया जा रहा है। जिससे मरीजों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

रोजाना औसतन 120 लोगों की नेत्रों की जांच
नेत्र परीक्षण अधिकारी राजकुमार ने बताया कि रोजाना औसतन 120 के आसपास मरीजों की आंखों की जांच की जाती है। जिनमें 10 से 15 मरीज मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए चयनित होते हैं। सीएचसी में मशीन व नेत्र सर्जन न होने से मरीजों को ऑपरेशन के लिए मेरठ मेडिकल रेफर किया जाता है। मंगलवार को 118 मरीजों की जांच हुई। जिनमें 15 मरीज मोतियाबिंद आपरेशन के लिए चयनित हुए। बुधवार को 107 मरीजों की जांच में छह मरीज मोतियाबिंद के लिए मेरठ रेफर किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
सीएचसी पर मोतियाबिंद के ऑपरेशन की मशीन कंडम है, नई मशीन नहीं आई है। सीएचसी पर तैनात नेत्र सर्जन का स्थानांतरण हो चुका है। जिला अस्पताल में दो नेत्र सर्जन हैं, लेकिन वहां भी ऑपरेशन की मशीन नहीं है। मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए मरीजों को मेरठ, सहारनपुर व मुजफ्फरनगर भेजा जाता है।-डॉ. संजय अग्रवाल, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed