{"_id":"58791f6e4f1c1b577fbab8e2","slug":"no-open-market-for-the-second-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन भी नहीं खुले बाजार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे दिन भी नहीं खुले बाजार
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
Updated Sat, 14 Jan 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
meeting
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलालाबाद। डकैती के मामले में पुलिस दूसरे दिन भी सुराग नहीं लगा पाई। लकड़ी कारोबारी के यहां डकैती के विरोध में दूसरे दिन भी जलालाबाद में बाजार नहीं खुले। हालांकि एसओ ने घटना के खुलासे के लिए दो दिन का वक्त मांगते हुए व्यापारियों से बाजार खोलने की अपील की थी, लेकिन व्यापारियों ने
बदमाशों के न पकडे़ जाने तक बाजार न खोलने का एलान कर दिया।
जलालाबाद के हसनपुर लुहारी गांव में लकड़ी कारोबारी रजनीश उर्फ मोनू जिंदल के यहां बृहस्पतिवार अल सुबह हुई डकैती के मामले में पुलिस अभी तक कोई सुराग नहीं लगा पाई है।
घटना के विरोध में व्यापारियों ने शुक्रवार को भी अपने प्रतिष्ठान नहीं खोले। एक बैठक कर व्यापारियों ने एलान किया कि बाजार तब तक नहीं खोलेंगे, जब तक पुलिस डकैती का खुलासा नहीं करेगी। दूसरे दिन भी बाजार बंद रहने की खबर मिलने पर थानाध्यक्ष अनुराधा सिंघल ने गांव में पहुंचकर जहां पीड़ित व्यापारी को घटना के शीघ्र खुलासे का आश्वासन दिया। लेकिन व्यापारियों ने उनकी एक नहीं सुनी। उन्होंने साफ कहा कि जब तक डकैती का खुलासा नहीं होगा, तब तक बाजार नहीं खोले जाएंगे।
विज्ञापन
जल्द खुलासा नहीं हुआ तो करेंगे पलायन
एक सुर में व्यापारियों ने एसओ से यहां तक कह दिया कि उनका सामान बंध चुका है। अगर घटना का खुलासा दो से तीन दिन में नहीं हुआ तो वह गांव से पलायन करने के लिए तैयार बैठे हैं। जहां व्यापारी सुरक्षित नहीं, वहां रहने एवं कारोबार करने का कोई फायदा नहीं होता है।
यहां न तो हमारा परिवार सुरक्षित है और न ही व्यापार। आए दिन की घटनाओं से व्यापारी तंग आ चुके हैं। पूर्व में हुए कई मामलों का आज तक खुलासा नहीं हुआ है। उधर, थानाध्यक्ष अनुराधा सिंघल ने बताया कि कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। सकारात्मक नतीजे आएंगे और मामले का शीघ्र खुलासा कर दिया जायेगा। लेकिन इसमें कुछ वक्त लगेगा, क्योंकि उनका उद्देश्य सभी बदमाशों की गिरफ्तारी करने के साथ-साथ माल बरामद करना भी है।