{"_id":"61e31d4255a0e71d7d632969","slug":"no-nomination-paper-was-filed-even-on-the-second-day-shamli-news-mrt573557063","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन भी दाखिल नहीं हुआ कोई नामांकन पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे दिन भी दाखिल नहीं हुआ कोई नामांकन पत्र
विज्ञापन
शामली कलक्ट्रेट स्थित नामांकन केंद्र पर तैनात पुलिसकर्मी व पीएससी के जवान।
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दूसरे दिन भी दाखिल नहीं हुआ कोई नामांकन पत्र
शामली। विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को किसी प्रत्याशी ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया। जबकि कैराना, थानाभवन, शामली विधानसभा सीट से तीन-तीन प्रत्याशियों के नामांकन खरीदे हैं।
शामली विधानसभा सीट से रालोद की ओर से प्रसन्न चौधरी, सर्वजन लोक जन शक्ति पार्टी की ओर से सुनीता पत्नी किरणपाल कश्यप निवासी लांक, निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में विशाल मलिक पुत्र बिजेंद्र मलिक निवासी कुड़ाना ने नामांकन पत्र खरीदा। थानाभवन विधानसभा से रालोद की ओर अशरफ अली और उनकी पत्नी रमा आदिल ने नामांकन पत्र खरीदा। चौधरी चरण सिंह कॉलोनी निवासी किरणपाल कश्यप ने निर्दलीय के रूप में नामांकन खरीदा है।
कैराना विधानसभा क्षेत्र से देवी सिंह और कस्तूरी पत्नी नरेंद्र सिंह ने निर्दलीय, आम आदमी पार्टी के तरसपाल सिंह ने नामांकन खरीदा है। चुनाव आयोग की ओर से नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 21 जनवरी है। 24 जनवरी को जांच और 27 जनवरी को नाम वापसी की तिथि निर्धारित है। विधानसभा चुनाव 2022 के प्रथम चरण के लिए मतदान के लिए सिर्फ कैराना विधानसभा सीट से सपा प्रत्याशी नाहिद हसन की ओर से उनके प्रतिनिधि शुक्रवार को आरएओ-एआरओ के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल हो चुका है।