फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   No hearing, returned dispirited

नहीं हुई सुनवाई, मायूस लौट आए

Wed, 16 Sep 2015 12:17 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली Updated Wed, 16 Sep 2015 12:17 AM IST
विज्ञापन
No hearing, returned dispirited
शामली। कलक्ट्रेट में आयोजित तहसील दिवस में फरियादियों की 27 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें एक का भी निस्तारण नहीं हो पाया है। तहसील दिवस में एक दर्जन अधिकारी गैर हाजिर रहे। एडीएम भरत पांडे द्वारा लंबित शिकायतों को निस्तारण नहीं हो पाया। ऊन में डीएम ने फरियादियों की शिकायतों को सुना।
विज्ञापन



मंगलवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित तहसील दिवस में एडीएम भरत पांडे ने शिकायतें सुनीं। सीमा जाटव ने कस्बे के कुछ लोगों पर धमकाने का आरोप लगाया है। बाबरी निवासी अनिल कुमार ने पेयजल की समस्याओं के निस्तारण के लिए हैंडपंप लगाने की माग की।
विज्ञापन


थानाभवन के मोहल्ला अग्रवाल कालोनी निवासी  अंशुल कुमार गर्ग एडवोकेट ने आरकेपी कालेज द्वारा पत्नी समेत अन्य छात्राओं को प्रयोगात्मक परीक्षा में फेल करने का आरोप लगाया। बनत निवासी अवनीश कुमार ने तहसील दिवस में उनके चक में अवैध रास्ता बंद कराने की मांग की है। चौसाना के दथेड़ा निवासी हरिसिंह ने फर्जी बैनामा कराने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



तहसील दिवस में पूर्ति निरीक्षक, एई जलनिगम, एई नलकूप, एई पूर्वी यमुना नहर, चकबंदी अधिकारी, नगर शिक्षा अधिकारी, डिप्टी सीएमओ शामली, सहायक अभियंता ड्रेनेज खंड,  थानाभवन मंडी समिति सचिव,   शामली मंडी समिति सचिव, अपर जिला सहकारी अधिकारी, जिला प्रोवेशन अधिकारी, वन विभाग के रेंजर गैर हाजिर रहे। गैर हाजिर अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के आदेश दिए गए हैं।


एसडीएम सदर श्याम अवध चौहान, सीओ सिटी निशंाक शर्मा, तहसीलदार वीके मित्तल समेत जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।  ऊन तहसील में डीएम ओपी वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में 59 शिकायतें आईं, जिनमें से छह का मौके पर निपटाई गईं। इस मौके पर लंबित शिकायतों की समीक्षा की। बची शिकायतों के निस्ताण के निर्देश दिए। एसपी विजय भूषण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed