फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   No hanging of the opening bank board cache, Hungama

बैंक खुलते ही नो कैश का बोर्ड का लटका, हंगामा

Wed, 14 Dec 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Wed, 14 Dec 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
No hanging of the opening bank board cache, Hungama
public news - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कांधला ।तीन दिन बाद बैंक खुले, लेकिन लोगों की उम्मीद पर पूरी तरह से खरे नहीं उतर पाए। कैश लेने के लिए धक्कामुक्की और हंगामा पूरे दिन होता रहा। गांव जसाला के बैंक में कैश न होने के कारण उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा किया। स्थिति को संभालने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन


मंगलवार को बैंक खुलने पर कस्बे व क्षेत्र के बैंकों के बाहर उपभोक्ताओं की भारी भीड़ नजर आई। बैंक में तीन दिन की छुट्टी के बाद भी कैश कम होने, और कैश देरी से पहुंचने पर कस्बे के पीएनबी, एसबीआई सहित कई अन्य बैंकों के बाहर उपभोक्ताओं ने हंगामा किया। उपभोक्ताओं ने पीएनबी के कर्मचारियों पर पक्षपात पूर्ण रवैया अपनाए जाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस ने बैंक पहुंचकर उपभोक्ताओं को समझा बुझाकर शांत किया। वहीं, कस्बे के यूको बैंक में कैश देर से आने पर उपभोक्ताओं ने अपना आपा खो दिया। बैंक के गेट पर हंगामा करते हुए बैंक मैनेजर के खिलाफ नारेबाजी की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर गांव जसाला के सर्व यूपी ग्रामीण बैंक में सुबह पांच बजे से दर्जनों किसान लाइन में लगे थे। दोपहर 12 बजे तक भी कैश न आने पर किसानों की बैंक मैनेजर के साथ जमकर कहासुनी हो गई। उसके बाद नाराज उपभोक्ताओं ने बैंक के बाहर जमकर हंगामा। इस दौरान सूचना पर बैंकों के बाहर पुलिस व पीएसी बल पहुंच गया। उन्होंने हंगामा कर रहे लोगों को समझा बुझाकर शांत किया। जिसके बाद बैंक में काम शुरू हुआ।

लाइन में आगे लगने को लेकर विवाद, मारपीट 
चौसाना। पीएनबी चौसाना शाखा पर मंगलवार को जमकर हंगामा हुआ। लाइन में लगने को लेकर हुए विवाद में मारपीट तक हो गई। लोगों ने बैंक के कर्मियों और पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया।

तीन दिन की छुट्टियों के बाद मंगलवार को बैंक खुले, तो लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। पहले नंबर आने के चक्कर में सुबह चार बजे से ही ग्राहक बैंक शाखा पर पहुंच गए थे। सुबह दस बजे बैंक खुला, तो सैकड़ों लोग लाइन में लगे हुए थे। इसी बीच बैंक में कैश पहुंचा, तो हंगामा शुरू हो गया। कुछ शरारती युवकों ने बैंक की लाइन में पहले लगे लोगों को हटाकर खुद आगे लग गए। लाइन में लगी महिलाओं ने विरोध किया, तो उक्त युवकों ने गाली गलौज करते हुए हाथापाई कर दी।

मौके पर पहुुंचे एक सिपाही ने स्थिति को संभालने की कोशिश की, तो उसके साथ भी धक्कामुक्की की। एक सिपाही ने उन्हें रोकना चाहा, तो युवक ने उससे भी हाथापाई कर दी। वहीं, महिला ने विरोध किया, तो उससे गाली गलौज कर मारपीट कर दी। हद तो तब हो गई जब चौसाना चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभालने के बजाय बैंक शाखा परिसर में जाकर बैठ गए। ग्रामीणों का आरोप है कि बैंक लापरवाही बरत रहा है।


 कैश नहीं भेज रहा एसबीआई 
शामली। जिला सहकारी बैंक शाखाओं को पांच दिसंबर के बाद से कैश नहीं भेजा जा रहा है। सहकारिता विभाग के सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक ने डीएम को पत्र भेजकर सहकारी बैंक शाखाओं में कैश भिजवाने की मांग की है। 

सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक संजीव कुमार तिवारी ने बताया कि शामली जनपद में जिला सहकारी बैंक की 10 शाखाएं हैं। किसानों को रबी की फसल के लिए खाद और बीज तथा गन्ना मूल्य भुगतान के लिए सहकारी बैंकों को कैश की जरूरत होती है। परंतु भारतीय स्टेट बैंक मुख्य शाखा शामली ने पांच दिसंबर के बाद से जिला सहकारी बैंक शाखाओं को कैश नहीं भेजा है।

आरबीआई ने जिला सहकारी बैंक को करेंसी चेस्ट से प्राथमिकता के आधार पर कैश उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। जिला सहकारी बैंक का एकाउंट एसबीआई मुख्य शाखा शामली में है और खाते में पर्याप्त धन उपलब्ध है। 

आॅनलाइन भुगतान करने पर दिया जोर

शामली। एसबीआई की मुख्य शाखा प्रबंधक यशपाल माटा ने प्रधानमंत्री की कैशलैस योजना को बढ़ावा दिए जाने के लिए ग्राहकों को जानकारी दी। बताया कि ग्राहक आनलाइन भुगतान कर सकते हैं। उन्होंने स्टेट बैंक ग्राहकों का मित्र बताया।


वह आनलाइन साफ्टवेयर डाउन लोड करवा सकते हैं। बैंक पेंशनर रूबी कुमार, सदस्य रजनीश, गोयल, प्रबंधक विनीत संगल, उपप्रबंधक  हर्षिता गर्ग मौजूद रहे। उधर, दुर्गा प्रसाद स्कूल में प्रधानमंत्री की कैशलैस योजना विद्यालय शिक्षकों एवं बच्चों को जानकारी दी। प्रधानाचार्य वीके मित्तल, कुलदीप वशिष्ठ, मेरठ सुभारती विश्वविद्यालय से आई शिवांगी गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed