फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   No family found in Nanglarai, health team returned

नंगलाराई में नहीं मिला कोई परिजन, स्वास्थ्य टीम लौटी

Sun, 26 Apr 2020 10:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
No family found in Nanglarai, health team returned
नंगलाराई में नहीं मिला कोई परिजन, स्वास्थ्य टीम लौटी
विज्ञापन

शामली। गांव नंगलाराई निवासी ग्रामीण के सैंपल की जांच रिपोर्ट मुजफ्फरनगर में कोरोना पॉजिटिव आने की सूचना पर स्वास्थ्य टीम गांव में उसके परिवार की जांच करने पहुंची, लेकिन ग्रामीणों ने बताया कि उसका पूरा परिवार तीन माह से मुजफ्फरनगर में ही प्लेज लगाने गया हुआ है।

शामली के कैराना क्षेत्र के गांव नंगलाराई का एक व्यक्ति मुजफ्फरनगर के शुक्रताल में गंगा खादर इलाके में प्लेज लगाने गया हुआ है। जिला स्वास्थ्य विभाग को सूचना मिली कि मुजफ्फरनगर में शनिवार को आई सैंपलों की जांच रिपोर्ट में नंगलाराई का व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव आया है। जिस पर रविवार को स्वास्थ्य टीम गांव नंगलाराई में रहने वाले परिवार के सदस्यों के सैंपल लेने और उन्हें होम क्वारंटीन करने के लिए पहुंची। सीएमओ डा. संजय भटनागर ने बताया कि गांव में पहुंची टीम को ग्रामीणों ने जानकारी दी कि कोरोना संक्रमित व्यक्ति अपने पूरे परिवार के साथ तीन माह पहले ही प्लेज लगाने के लिए मुजफ्फरनगर के शुक्रताल गंगा खादर इलाके में गया हुआ है। गांव में परिवार का कोई सदस्य न मिलने पर पुलिस टीम लौट आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed