फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   No drainage of water in Gangarampur, roads become ponds

गंगारामपुर में पानी की निकासी नहीं, सड़कें बनी तालाब

Sat, 21 Mar 2020 12:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
No drainage of water in Gangarampur, roads become ponds
झिझाना के गांव गँगा रामपुर खेडकी मे सडक पर जल भराव। - फोटो : SHAMLI
झिंझाना। गांव गंगारामपुर में घरों से निकलने वाले पानी की निकासी न होने से सड़कों पर जलभराव की समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन

मदन सिंह का कहना है कि गांव में पानी की निकासी के समाधान के लिए तहसील से लेकर जिले तक शिकायत पत्र दे चुके हैं, परंतु फिर भी पानी की निकासी का कोई समाधान नहीं हो पाया है। वेदपाल का कहना है कि गांव के तालाब व सरकारी नाली पर गांव के कुछ व्यक्तियों का कब्जा है, जिसके कारण गांव के गंदे पानी की निकासी नहीं हो पाती और पानी सड़कों पर भरा रहता है। पास में ही प्राथमिक विद्यालय होने के कारण छोटे-छोटे बच्चों को गंदे पानी से होकर ही गुजरना पड़ता है। रेखा ने बताया कि सड़क पा पानी की अधिकता होने के कारण बच्चों को स्कूल भेजने में पानी से गुजरकर जाना पड़ रहा है। घनश्याम का कहना है कि कई बार एसडीएम ऊन के अलावा तहसीलदार को लिखित में शिकायत के बाद भी गांव की समस्या जस की तस बनी हुई है। ग्राम प्रधान संजीव कुमार का कहना है कि गांव के कुुछ लोगों ने नालियों पर अवैध कब्जा किया हुआ है, जिसकी शिकायत बीडीओ ऊन के अलावा एसडीएम ऊन तक से की हुई है, लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं हो पाया है। ग्राम सचिव अरुण बरमन का कहना है कि गांव में जो तालाब है, उस पर कुछ लोगों ने अपना अवैध कब्जा किया हुआ है, जिसके कारण पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। पिछले साल भी तालाब को खोदा गया था। लेकिन कुछ लोगों ने फिर कूड़ा करकट डालकर कब्जा कर लिया है। इसकी रिपोर्ट एसडीएम ऊन को भेजी गई है। एसडीएम ऊन उद्भव त्रिपाठी का कहना है कि मामला जानकारी में है, जल्दी ही गांव की समस्या को दूर कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed