फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   No country can run without a constitution: Dinesh Khatik

संविधान के बिना कोई देश नहीं चल सकता : दिनेश खटीक

Sun, 28 Jan 2024 02:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sun, 28 Jan 2024 02:33 AM IST
विज्ञापन
No country can run without a constitution: Dinesh Khatik
शामली पुलिस लाइन में आयोजित गणत्रंत दिवस पर परैड में भाग लेते पुलिस कर्मी
शामली। 75 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि जल शक्ति विभाग के राज्य मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री दिनेश खटीक ने नई पुलिस लाइन के परेड स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचकर ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। इस अवसर पर एसपी अभिषेक ने प्रशासनिक, पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

शुक्रवार को नई पुलिस लाइन के मैदान पर जिला बनने के बाद पहली बार आयोजित परेड का नेतृत्व प्रथम कमांडर सीओ थानाभवन श्रेष्ठा ठाकुर ने किया। परेड में सेकंड कमांडर के रूप में नवीन चौधरी और तृतीय परेड कमांडर के रूप में भगवती प्रसाद उन्याल रहे। इस दौरान पुलिस की छह टुकड़ियों, मोटरसाइकिल स्क्वाड डायल 112, पीआरवी डायल 112 महिला, वज्र वाहन, डॉग स्क्वाड आदि ने परेड में प्रतिभाग किया। परेड में पुलिस बैंड आकर्षण का केंद्र रहा। प्रभारी मंत्री दिनेश खटीक ने एसपी अभिषेक को डीजीपी का प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। इसके अलावा प्रभारी मंत्री और एसपी ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। इसके अलावा शहीदों के परिजनों आदि को भी सम्मानित सम्मानित किया गया। इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। प्रभारी मंत्री दिनेश खटीक ने कहा कि संविधान के बिना कोई देश नहीं चल सकता। आज हर्ष का विषय है कि जनपद शामली में गणतंत्र दिवस की प्रथम परेड है। आज हर नागरिक को भारत के गौरव गाथाओं और गर्व का अनुभव होता है। डबल इंजन की सरकार में जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को मिल रहा है। इस अवसर पर डीएम रविंद्र सिंह, जनपद न्यायाधीश अनिल कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष तेजेंद्र निर्वाल, सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अनुराग शर्मा ने किया।

शामली पुलिस लाइन में आयोजित गणत्रंत  दिवस पर परैड में भाग लेते पुलिस कर्मी

शामली पुलिस लाइन में आयोजित गणत्रंत दिवस पर परैड में भाग लेते पुलिस कर्मी

शामली पुलिस लाइन में आयोजित गणत्रंत  दिवस पर परैड में भाग लेते पुलिस कर्मी

शामली पुलिस लाइन में आयोजित गणत्रंत दिवस पर परैड में भाग लेते पुलिस कर्मी

शामली पुलिस लाइन में आयोजित गणत्रंत  दिवस पर परैड में भाग लेते पुलिस कर्मी

शामली पुलिस लाइन में आयोजित गणत्रंत दिवस पर परैड में भाग लेते पुलिस कर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed