{"_id":"5f5fbd1f8ebc3efbb42e646b","slug":"no-clue-of-miscreants-breaching-rural-bank-shamli-news-mrt5013560166","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण बैंक में सेंध लगाने वाले बदमाशों का नहीं लगा सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीण बैंक में सेंध लगाने वाले बदमाशों का नहीं लगा सुराग
विज्ञापन

शामली। झिंझाना थानाक्षेत्र के गांव बिडौली में सेंध लगाकर प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक की शाखा में तिजोरी को गैस कटर से काटने की कोशिश करने वाले बदमाशों को दो दिन बाद भी पुलिस सुराग नहीं लगा सकी है। सीओ के नेतृत्व में दो टीमें बदमाशों की तलाश में लगाई गई है।
गांव बिडौली में स्थित प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक की शाखा में शनिवार रात को बदमाश सेंध लगाकर घुस गए थे। बदमाशों ने निकट की दो दुकानों के शटर तोड़कर गैस सिलिंडर व कटर चोरी किए थे। इसके बाद बैंक में घुसकर स्ट्रांग रूम तक पहुंचने में कामयाब हो गए थे। बदमाशों ने स्ट्रांग रूम में गैस कटर से तिजोरी काटने की कोशिश की थी, लेकिन सफल न होने पर सिलिंडर मौके पर छोड़कर फरार हो गए थे। इस घटना का सुबह पता चलने पर एएसपी राजेश श्रीवास्तव, सीओ सिटी जितेंद्र कुमार व थाना पुलिस के अलावा फोरेंसिक टीम व डॉग स्क्वाड टीम ने पहुंचकर घटना की छानबीन की थी। शाखा प्रबंधक अर्जुन कुमार की तरफ से अज्ञात में झिंझाना थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। सीओ कैराना जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में स्वाट टीम और झिंझाना थाना प्रभारी की टीम बदमाशों की तलाश में लगाई गई है। पुलिस ने बैंक के आसपास व सड़क पर दुकानों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाला गया। इस घटना में दो दिन बाद भी पुलिस को कोई सुराग हाथ नहीं लग सका है। पुलिस ने कई लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है, लेकिन अभी तक कोई पुख्ता जानकारी हाथ नहीं लग पाई है। एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि बैंक में सेंध लगाने वाले बदमाशों की तलाश में दो टीमें लगी हुई है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
सिपाही के मकान में चोरी का नहीं हुआ खुलासा
शामली। आदर्श मंडी थानाक्षेत्र के मोहल्ला रेलपार में एक सप्ताह पहले यूपी पुलिस के सिपाही पारुल मलिक के बंद मकान का ताला तोड़कर कीमती सामान चोरी कर लिया था। मूल रूप से गांव करौंदा महाजन निवासी सिपाही वर्तमान में नोएडा में तैनात है। इस घटना का अभी तक पुलिस खुलासा नहीं कर सकी है।
विज्ञापन
ये भी हुई चोरी की घटनाएं
शामली। दो सितंबर को आदर्श मंडी थानाक्षेत्र में मुजफ्फरनगर रोड स्थित गन्ना समिति के गोदाम में तीन लाख रुपये की कीटनाशक दवा चोरी हुई थी। आठ सितंबर को कांधला में विपिन गुप्ता के निर्माणाधीन मकान से जेनरेटर चोरी हुआ था। इसी रात को कैराना के मोहल्ला खैल निवासी आबिद की किराना की दुकान में चोरी हुई थी। 12 सितंबर की रात को शहर में बुढ़ाना रोड पर डा. राजेश कुमार के क्लीनिक से सीसीटीवी कैमरे, डीवीआर व अन्य सामान चोरी की घटना हुई। पुलिस इन घटनाओं का खुलासा कर चुकी है।