फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   No broken bones, surgery was

हड्डी टूटी नहीं, कर दिया ऑपरेशन

Thu, 12 May 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली Updated Thu, 12 May 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
शामली। पैर की हड्डी टूटे बिना ही चिकित्सक ने ऑपरेशन कर दिया। जिससे मरीज के पैर में सेप्टिक हो गया। बाद में कहीं और इलाज कराया, तो पता लगा कि उसके पैर की हड्डी नहीं टूटी थी। पीड़ित ने उपभोक्ता फोरम में मामला डाल दिया। जिस पर उपभोक्ता फोरम ने आरोपी चिकित्सक पर 90 हजार रुपये का जुुर्माना लगाया है।  
विज्ञापन

 

दो जून 2012 में खेड़ीकरमू निवासी साबिर पुत्र सीटू को सड़क दुर्घटना में पैर में चोट लग गई थी। जिस पर परिजनों ने उसे बुढ़ाना रोड स्थित डॉ. देवेंद्र सिंघल के यहां भर्ती कराया। देवेंद्र सिंघल ने साबिर के पैर का एक्सरे कराया और पैर की हड्डी टूटी होने के बारे में कहा। 

विज्ञापन

देवेंद्र ने साबिर के पैर पर कच्चा प्लास्टर कर दिया। जिसके चिकित्सक ने पांच हजार रुपये लिए। सात दिन बाद साबिर को पक्का प्लास्टर किया गया।

 

इस बीच साबिर के पैर में सेप्टिक हो गया। जिस पर साबिर ने गुरु तेगबहादुर अस्पताल में अपना इलाज शुरू कराया। वहां पर चिकित्सकों ने उसका एक्सरे किया और बताया कि पैर की हड्डी टूटी नहीं है। प्लास्टर होने के कारण सेप्टिक हुआ है। जिसके चलते साबिर के कई ऑपरेशन हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

जिसके बाद ही साबिर ठीक हो सका। उसने आरोपी चिकित्सक देवेंद्र सिंघल को शिकायत की, लेकिन उसने उन्हें भगा दिया। जिस पर साबिर ने आरोपी चिकित्सक के खिलाफ मामला उपभोक्ता फोरम में डाल दिया और पांच लाख का हर्जाना देने की मांग की। जिला उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष एसकेएस यादव व सदस्य श्रवण कुमार की पीठ ने सुनवाई की। 


पत्रावलियों का अवलोकन किया और चिकित्सक डॉ. देवेन्द्र सिंघल को दोषी माना। अपने फैसले में पीठ ने साबिर के इलाज में हुए खर्च करीब 55 हजार और खाने व वाद व्यय आदि का खर्च मिलाकर 90 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। इस जुर्माना की राशि को पीड़ित को दिए जाने के आदेश दिए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed