फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   no arrangement for fire control

फैक्ट्रियों में आग बुझाने के कोई उपाय नहीं

Tue, 26 Jul 2016 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Tue, 26 Jul 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
no arrangement for fire control
आग बुझाने के इंतजाम नहीं - फोटो : प्रतीकात्मक
शामली जिले की औद्योगिक इकाइयों से लेकर छोटे-बडे़ संस्थानों पर आग बुझाने के उपाय नहीं हैं। यहां स्थापित 80 फैक्ट्रियों में से एक पर भी दमकल विभाग की एनओसी नहीं है। खुद दमकल विभाग को भी इस बात की जानकारी नहीं है। सोमवार को एएसपी के सामने आई एक रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है।
विज्ञापन


जिला तेजी से विकास कर रहा है। स्कूल बन रहे हैं और नई-नई फैक्ट्रियां लग रही हैं। नियम कहता है कि कोई भी व्यापारिक प्रतिष्ठान शुरू करने से पहले लाइसेंस के लिए दमकल विभाग से एनओसी लेनी चाहिए, उसमें चाहे स्कूल हो या फिर कोई भी औद्योगिक प्रतिष्ठान। इनमें दमकल विभाग आग से सुरक्षा के चलते सिलेंडर लगाता है और उसके बाद उनका हर वर्ष नवीनीकरण किया जाता है।
विज्ञापन


फायर विभाग द्वारा स्कूलों का तो नवीनीकरण किया जाता है, लेकिन जनपद में औद्योगिक इकाइयों का मामला चिंताजनक है। सोमवार को एसपी शामली के सामने रखी रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ किया जनपद में छोटी-बड़ी करीब 83 औद्योगिक इकाइयां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दमकल विभाग के पास इनके बारे में जानकारी तो है, लेकिन आज तक इनमें से चार-पांच फैक्ट्रियों की बात छोड़ दें तो अन्य किसी ने भी दमकल विभाग से एनओसी तक नहीं ली है। जबकि इनमें ज्यादातर फैक्ट्रियों में अत्यंत ज्वलनशील पदार्थ भी आते हैं।


ऐसे में यदि कहीं आग लगने की घटना  होती है तो बड़ा नुकसान हो सकता है। एएसपी अनिल कुमार झा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए शामली एफएसओ सुरेश पाल ढाका को ऐसी फैक्ट्रि को चिह्नित कर उनमें आग बुझाने के उपकरणों की जांच करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed