अब नहीं बिकने देंगे शराब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायतों में शराब और मादक पदार्थों की खुली तस्करी को लेकर ग्रामीण व महिलाओं में आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है । गांव भारसी में शराब को लेकर महिलाओं ने आंदोलन किया था, लेकिन मामले में प्रशासन के द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। रविवार को गांव नाला में पंवार खाप के पांच गांव और चौगामा खाप के चार गांव सहित आसपास गांव की महिलाओं ने कन्या पाठशाला में पंचायत का आयोजन किया। महिलायें लट्ठ लेकर पंचायत में पहुंचीं।
भारतीय किसान यूनियन महिला विंग की अध्यक्ष सोहनबीरी ने पंचायत में कहा कि गांव में अवैध शराब व मादक पदार्थों के बढ़ते प्रचलन से युवा वर्ग दलदल में धंसता जा रहा है। जिससे गांव के कई परिवार शराब व मादक पदार्थ की लत से बर्बाद हो चुके। आबकारी निरीक्षक रविन्द्र मिश्रा भी पंचायत में पहुंचे। उन्होंने जांच कराकर जरूरी कार्रवाई का आश्वासन दिया।