फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Nitin topped the race

दौड़ में नितिन रहे अव्वल

Tue, 10 Dec 2019 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
Nitin topped the race
जलालाबाद। चौधरी अतर सिंह डिग्री कालेज में चल रही तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का सोमवार को समापन हो गया। अंतिम दिन हुई दौड़ प्रतियोगिताओं में नितिन कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के अंतिम खिलाड़ियों ने क्रिकेट कबड्डी, खो-खो, दौड़, लंबी कूद, ऊंचीकूद, गोला फेंक, डिस्कस थ्रो आदि खेलों का आयोजन किया गया। बालक-बालिका सौ मीटर दौड़ प्रतियोगिता में क्रमश: नितिन व अमृता, 200 मीटर में भी नितिन व अमृता, चार सौ मीटर में नितिन व सोनिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। म्यूजिकल चेयर में मेघा व शिवानी, बैडमिंटन में अर्शी, खो-खो में तनु प्रथम स्थान पर रही। कबड्डी प्रतियोगिता में कपिल बेनीवाल बालक व बालिका वर्ग में मानसी पुंडीर की टीम विजयी रही। छात्र वर्ग में नितिन कुमार व छात्रा वर्ग में अमृता चैंपियन बने। क्रिकेट में कपिल बेनीवाल की टीम प्रथम स्थान पर रही। कॉलेज प्राचार्या ने सभी छात्र-छात्राओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में खेल समिति के अध्यक्ष अरविंद कुमार, डा. वसुंधरा, नीलम राठौर, विपिन कुमार मौर्य, अंकित राय, अश्वनी कुमार, सचिन गुप्त, सचिन जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed