फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Nine roads will be constructed in the district at a cost of Rs 250 crore

Shamli News: जिले में नौ सड़कों का 250 करोड़ की लागत से होगा निर्माण

Thu, 15 May 2025 01:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 15 May 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Nine roads will be constructed in the district at a cost of Rs 250 crore
शामली- भौराकलां मार्ग जिसका चौड़ीकरण होगा। सौजन्य: ग्रामीण
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। जिले में 250 करोड़ रुपये की लागत से नौ सड़कों के चौडीकरण, नवीनीकरण के कार्य कराए जाने के लिए एस्टीमेट तैयार किया गया है। एस्टीमेट लोक निर्माण विभाग ने तैयार किया है। एस्टीमेट स्वीकृत हो जाने के बाद धनराशि अवमुक्त होगी।
जिले के लाेक निर्माण विभाग ने 15.300 किमी लंबाई के शामली-भौराकलां मार्ग को दस मीटर बनाने के लिए 40 करोड़ रुपये, सहारनपुर तिराहे से लेकर विजय चौक होते हुए कैराना औद्योगिक क्षेत्र के बाईपास तक नौ किमी पानीपत-खटीमा हाईवे पर 22 करोड़ रुपये की लागत से दस मीटर चौड़ीकरण, आठ किमी लंबाई की पूर्वी यमुना नहर की दाई पटरी का चौड़ीकरण के लिए 25 करोड़ रुपये का एस्टीमेट तैयार किया है। शामली जिले के मेरठ-करनाल हाईवे से काबड़ौत-भाजू मार्ग का निर्माण 15 करोड़ रुपये की लागत से होगा। छह किमी लंबाई का मुजफ्फरनगर-थानाभवन मार्ग का दस मीटर चौड़ीकरण के लिए 23 करोड़ रुपये और दिल्ली-शामली-सहारनपुर हाईवे के जलालाबाद से लेकर सहारनपुर जिले की गंगोह कस्बे की सीमा तक सहारनपुर-नुकड़, गंगोह थानाभवन की आठ किमी लंबाई के लिए बीस करोड़ रुपये और कैराना-इस्सोपुर-खुरगान, बरनाऊ मार्ग के लिए 30 करोड़ रुपये, कांधला-गंगेरु, इस्सोपुर टील तक दस मीटर सड़क चौडीकरण के लिए पर दस करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड शामली के अधिशासी अभियंता राजकुमार सिंह ने बताया कि जिले की नौ सड़कों के चौड़ीकरण पर 189 करोड़ रुपये किए जाएगे। इसके लिए जिले के जनप्रतिनिधियों के प्रस्तावों पर 60 करोड़ रुपये के सड़कों की मरम्मत और नवीनीकरण के कार्य कराए जाएगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग ने 250 करोड़ की एस्टीमेट चौड़ीकरण सुदृढ़ीकरण नवीनीकरण के एस्टीमेट तैयार करके शासन को भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed